पुलिस के आने से पहले से ग्रामीण लूट ले गये शराब, हादसे का शिकार हुआ था वाहन

पुलिस के आने से पहले से ग्रामीण लूट ले गये शराब, हादसे का शिकार हुआ था वाहन

राज्य में पूर्ण रूप से शराबबंदी है। पुलिस प्रशासन शराबबंदी का पालन कराने के लिए पूरी कवायद करते हैं लेकिन इसके बाद भी ऐसी तस्वीरें सामने आ जाती हैं, जो राज्य सरकार के दावे पर प्रश्नचिन्ह लगा देती हैं। दरअसल राज्य में आम जनता के द्वारा शराब को लूट ले जाने की कई खबरें आती रहती हैं। ऐसी ही एक खबर राज्य के गोपालगंज जिले से है। जहां शराब को लेकर जा रहा वाहन सडक हादसे का शिकार हो गया। जबतक पुलिस मौके पर पहुंचती, तब तक ग्रामीण अधिकांश शराब की बोतलों को लेकर निकल गये। अब पुलिस पूरी मामले की तहकीकात कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के भोरे थाना क्षेत्र के भोरे-कटेया मुख्य पथ पर शनिवार अहले सुबह शराब से लदी उत्तर प्रदेश नंबर की एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे के बाद कार सवार मौके से फरार हो गए। इस बीच कार में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब होने की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई और पुलिस के पहुंचने से पहले ही अधिकांश शराब की बोतलें उठा ले गई। जानकारी के अनुसार, भोरे बाजार स्थित हीरो एजेंसी के समीप तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना के तुरंत बाद चालक और अन्य सवार वाहन छोड़कर फरार हो गए। कुछ ही देर में आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। कार के अंदर अंग्रेजी शराब की पेटियां देखकर लोगों ने बोतलें निकालनी शुरू कर दीं और देखते ही देखते अधिकांश शराब गायब हो गई। इधर घटना की सूचना मिलने पर भोरे प्रभारी थानाध्यक्ष  संदीप कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे. और क्षतिग्रस्त कार के साथ कुछ कार्टून शराब  बरामद की। पुलिस वाहन के निबंधन नंबर के आधार पर उसके मालिक और शराब तस्करों की पहचान में जुटी है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि शराब की खेप कहां से लाई जा रही थी और उसकी आपूर्ति किस स्थान पर की जानी थी। मामले की जांच जारी है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

'अभियान बसेरा' के तहत पात्र भूमिहीन परिवार अपने अंचल कार्यालय में ही जमा करें आवेदन
'अभियान बसेरा' के तहत पात्र भूमिहीन परिवार अपने अंचल कार्यालय में ही जमा करें आवेदन
Sep 21, 2026, 1:06:00 PM
नाबालिग स्कूली छात्रा का अपहरण के बाद दुष्कर्म व हत्या, पुलिस जांच में जुटी
नाबालिग स्कूली छात्रा का अपहरण के बाद दुष्कर्म व हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Sep 21, 2026, 12:58:00 PM
महज 51 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज दो जीबी डाटा, BSNL के ऑफर ने चौंकाया
महज 51 रुपये में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोज दो जीबी डाटा, BSNL के ऑफर ने चौंकाया
Sep 21, 2026, 12:51:00 PM
TMC का चुनाव चिन्ह फ्रीज होने पर SC पहुंचे सिब्बल, CJI बोले- 'हम करेंगे सुनवाई'
TMC का चुनाव चिन्ह फ्रीज होने पर SC पहुंचे सिब्बल, CJI बोले- 'हम करेंगे सुनवाई'
Sep 21, 2026, 12:38:00 PM
नाबालिगों से बदसलूकी का Video वायरल, प्रशासन में हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR
नाबालिगों से बदसलूकी का Video वायरल, प्रशासन में हड़कंप, पुलिस ने दर्ज की FIR
Sep 21, 2026, 12:18:00 PM
पुलिस व SSB की बड़ी कार्रवाई, नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग सकुशल बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
पुलिस व SSB की बड़ी कार्रवाई, नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग सकुशल बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार
Sep 21, 2026, 12:01:00 PM
युवक को गोली मारकर किया घायल, गांव में दहशत, PMCH रेफर
युवक को गोली मारकर किया घायल, गांव में दहशत, PMCH रेफर
Sep 21, 2026, 11:45:00 AM
कर्मा-धर्मा पर्व पर मचा हड़कंप, एक साथ बुझे छह घरों के चिराग
कर्मा-धर्मा पर्व पर मचा हड़कंप, एक साथ बुझे छह घरों के चिराग
Sep 21, 2026, 11:40:00 AM
बिहटा स्टेशन के पास युवक से मारपीट का वीडियो वायरल
बिहटा स्टेशन के पास युवक से मारपीट का वीडियो वायरल
Sep 21, 2026, 11:29:00 AM
Asian Games-2026 : शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, एक दिन में आए 4 मेडल
Asian Games-2026 : शूटिंग में भारत का शानदार प्रदर्शन जारी, एक दिन में आए 4 मेडल
Sep 21, 2026, 11:01:00 AM