विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज

विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 19, 2026, 5:54:00 PM

गोपालगंज (भोरे): विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी और ठगी का धंधा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला भोरे थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां एक युवक को नौकरी के बहाने विदेश भेजने का झांसा देकर 98 हजार रुपये की ठगी कर ली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने नामजद प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला....

मिली जानकारी के अनुसार, भोरे थाना क्षेत्र के  कुकुरभूका गांव निवासी गोवर्धन सिंह क़े पुत्र अनिल सिह ने थाने में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। अनिल सिंह का आरोप है कि गोपालगंज के ही रहने वाले एजेंट अभीर आलम ने उन्हें विदेश  भेजने और वहाँ अच्छी नौकरी दिलाने का झांसा दिया था। विदेश भेजने के नाम पर एजेंट ने पीड़ित से कुल 98,000 रुपये ऐंठ लिए। पीड़ित युवक ने पुलिस को बैंक लेन-देन के पुख्ता सबूत और दस्तावेज भी सौंपे हैं।

न विदेश भेजा, न लौटाए पैसे...

पीड़ित का कहना है कि पैसे लेने के बाद एजेंट लगातार टालमटोल करता रहा। जब काफी समय बीत जाने के बाद भी उन्हें विदेश नहीं भेजा गया, तो पीड़ित ने अपने पैसे वापस मांगने शुरू किए। इस पर आरोपी एजेंट ने पैसे लौटाने से साफ इनकार कर दिया और धमकी देने लगा। थक-हार कर पीड़ित ने कानून का दरवाजा खटखटाया और भोरे थाने में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई।

अन्य युवाओं को भी बनाया शिकार:

पीड़ित अनिल सिंह ने अपने आवेदन में यह भी आशंका जताई है कि आरोपी एजेंट अभीर आलम ने इलाके के कई अन्य सीधे-साधे युवाओं को भी इसी तरह विदेश भेजने के नाम पर अपना शिकार बनाया है और उनसे मोटी रकम वसूली है।

पुलिस की कार्रवाई

मामले की गंभीरता को देखते हुए भोरे थाना अध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने मामले की आगे की कार्रवाई तेज कर दी है। आरोपी एजेंट की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं और जल्द ही उसे सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट 

Trending News

हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
हजारीबाग: राज्यस्तरीय विश्वकर्मा शिल्पकार मेला सितंबर में, समाज में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे: विकास राणा
Jul 19, 2026, 10:18:00 PM
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
हजारीबाग: NTPC चट्टी बरियातू कोयला परियोजना का दूषित पानी से केरेडारी क्षेत्र में हाहाकार
Jul 19, 2026, 10:03:00 PM
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
हजारीबाग का युवक चरही के बरदपिछरवा जलप्रपात में फिसलकर डूबा, हुई मौत, दोस्तों के साथ घूमने गया था
Jul 19, 2026, 9:51:00 PM
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
एमजीएम अस्पताल में फूट-फूटकर रोई महिला होमगार्ड, बोलीं-हमको पैसा दिला दीजिए, नहीं तो हम मर जाएंगे
Jul 19, 2026, 9:39:00 PM
 पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
पलामू: क्रिमिनल बैकग्राउंड वाले 2000 लोग रडार पर, पुलिस की स्पेशल टीम, सर्विलांस शुरू
Jul 19, 2026, 6:55:00 PM
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
जामताड़ा: नाला में छात्रों का हल्ला बोल, भ्रष्ट शिक्षा प्रणाली, NEET पेपर लीक और सोनम वांगचुक पर नुक्कड़ सभा
Jul 19, 2026, 6:49:00 PM
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
ABVP के शिल्पकार प्रो.यशवंतराव केलकर की जन्म शताब्दी वर्ष पर विशेष कार्यक्रम, रविशंकर प्रसाद हुए शामिल
Jul 19, 2026, 6:43:00 PM
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
बेगूसराय को सीएम सम्राट चौधरी की बड़ी सौगात, कई विकास योजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन
Jul 19, 2026, 6:35:00 PM
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
दुबई जेल में 10 साल की सजा काट रहा गोपालगंज का लाल वतन लौटा, सांसद की पहल से मिली आजादी
Jul 19, 2026, 6:22:00 PM
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
विदेश भेजने के नाम पर ठगी, गोपालगंज में युवक से 98 हजार रुपये ऐंठे, प्राथमिकी दर्ज
Jul 19, 2026, 5:54:00 PM