50 हजार का इनामी कुख्यात मनिंदर गांजा के साथ यूपी में गिरफ्तार !

​गोपालगंज पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी और 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अंततः कानून के शिकंजे में आ गया है।

50 हजार का इनामी कुख्यात मनिंदर गांजा के साथ यूपी में गिरफ्तार !

गोपालगंज पुलिस के लिए सिरदर्द बना कुख्यात अपराधी और 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश अंततः कानून के शिकंजे में आ गया है। उत्तर प्रदेश की पुलिस ने उसे भारी मात्रा में गांजे के साथ संत कबीर नगर जिले में गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया अपराधी मडीक चंद्र उर्फ मनिंदर मिश्रा, गोपालगंज जिले के कटेया थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव का रहने वाला है।

मामले की पुष्टि उत्तर प्रदेश पुलिस ने की है। यूपी पुलिस के अनुसार, आरोपी को अवैध गांजे की खेप के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी की खबर मिलते ही बिहार की गोपालगंज पुलिस ने राहत की सांस ली है, क्योंकि पुलिस को कई वर्षों से उसकी सरगर्मी से तलाश थी। कुख्यात मनिंदर मिश्रा पर गोपालगंज के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी, लूट और आर्म्स एक्ट जैसे दो दर्जन से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। लगातार फरार रहने और आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहने के कारण बिहार पुलिस ने उस पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित कर रखा था। हाल ही में गोपालगंज के जगतौली ओपी क्षेत्र के लाला छापर में हुए चर्चित हत्याकांड में भी इस कुख्यात का नाम प्रमुखता से सामने आया था, जिसके बाद से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी।

मनिंदर मिश्रा की गिरफ्तारी को गोपालगंज में अपराध जगत पर एक बड़े अंकुश के रूप में देखा जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज पुलिस अब उसे यूपी से रिमांड पर लेने की प्रक्रिया शुरू करेगी, ताकि जिले में हुए अन्य संगीन मामलों और हत्याकांडों का खुलासा किया जा सके। इस कुख्यात अपराधी के सलाखों के पीछे जाने से गोपालगंज में सक्रिय अपराध पर अंकुश लग सकता है।

Trending News

JP गोलंबर से तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च शुरू, हजारों की भीड़, AK-47 भी..अफसरों ने संभाला मोर्चा
JP गोलंबर से तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च शुरू, हजारों की भीड़, AK-47 भी..अफसरों ने संभाला मोर्चा
Aug 19, 2026, 12:36:00 PM
मटुकनाथ-जूली: प्रेम मिला, लेकिन उम्रभर का साथ नहीं
मटुकनाथ-जूली: प्रेम मिला, लेकिन उम्रभर का साथ नहीं
Aug 19, 2026, 12:07:00 PM
वीवो ने लॉन्च किया मिड रेंज 5जी फोन, एक से बढकर एक हैं खूबियां
वीवो ने लॉन्च किया मिड रेंज 5जी फोन, एक से बढकर एक हैं खूबियां
Aug 19, 2026, 12:05:00 PM
डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला गिरफ्तार, साइबर अपराधी को ऐसे दबोचा
डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला गिरफ्तार, साइबर अपराधी को ऐसे दबोचा
Aug 19, 2026, 11:46:00 AM
राजद का राजभवन मार्च, पूर्व राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव हुए शामिल
राजद का राजभवन मार्च, पूर्व राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव हुए शामिल
Aug 19, 2026, 11:45:00 AM
रघुवर दास का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ‘CBI जांच से कम कुछ मंजूर नहीं’
रघुवर दास का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ‘CBI जांच से कम कुछ मंजूर नहीं’
Aug 19, 2026, 11:31:00 AM
50 हजार का इनामी कुख्यात मनिंदर गांजा के साथ यूपी में गिरफ्तार !
50 हजार का इनामी कुख्यात मनिंदर गांजा के साथ यूपी में गिरफ्तार !
Aug 19, 2026, 11:29:00 AM
चास में सिलसिलेवार चोरी से मचा था हड़कंप, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा
चास में सिलसिलेवार चोरी से मचा था हड़कंप, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा
Aug 19, 2026, 11:24:00 AM
पूर्व सैनिकों से जमीन के नाम पर करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप, पुलिस ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
पूर्व सैनिकों से जमीन के नाम पर करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप, पुलिस ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
Aug 19, 2026, 11:22:00 AM
HEC के पुनरुद्धार पर बड़ा मंथन, संसद की टीम करेगी तीनों प्लांट का निरीक्षण
HEC के पुनरुद्धार पर बड़ा मंथन, संसद की टीम करेगी तीनों प्लांट का निरीक्षण
Aug 19, 2026, 11:03:00 AM