गोपालगंज: युवती का किया था अपहरण, 5 साल से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
गोपालगंज (विजयीपुर/भोरे): भोरे थाना पुलिस ने 5 साल से फरार चल रहे अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गोपालगंज (विजयीपुर/भोरे): भोरे थाना पुलिस ने 5 साल से फरार चल रहे अपहरण के एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान विजयीपुर थाना क्षेत्र के पटर्खौली गांव निवासी चइत मंडल के पुत्र कामेश्वर मंडल के रूप में हुई है।
15 अगस्त 2021 की घटना:
यह पूरा मामला 15 अगस्त वर्ष 2021 का है, जब भोरे थाना इलाके से एक युवती का अपहरण कर लिया गया था। युवती के पिता ने इस संबंध में मामला दर्ज कराया था।
पिता-पुत्र पर था आरोप:
दर्ज मामले के अनुसार, कामेश्वर मंडल और उसके पिता पर बाइक से युवती का अपहरण करने का आरोप था। घटना के बाद से ही आरोपी कामेश्वर मंडल पिछले 5 वर्षों से लगातार फरार चल रहा था। मोबाइल फोन से खुला राज: पुलिस जांच के दौरान मोबाइल फोन के जरिए ही इस अपहरण कांड का राज खुला और पुलिस आरोपी तक पहुंचने में कामयाब रही।
थानाध्यक्ष की कार्रवाई:
भोरे थाना अध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फरार चल रहे आरोपी कामेश्वर मंडल को धर दबोचा। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट
Trending News