गोपालगंज मर्डर मिस्ट्री : इंस्टाग्राम पर दिल हारी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में हुई रामपुकार भगत की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। रामपुकार की हत्या कोई पुरानी रंजिश नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुए प्रेम-प्रसंग और एक गहरी साजिश का परिणाम थी।

गोपालगंज मर्डर मिस्ट्री : इंस्टाग्राम पर दिल हारी पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या, पुलिस ने किया गिरफ्तार

गोपालगंज : बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे थाना क्षेत्र में हुई रामपुकार भगत की सनसनीखेज हत्या की गुत्थी पुलिस ने सुलझाने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, 35 वर्षीय रामपुकार की हत्या कोई पुरानी रंजिश नहीं, बल्कि सोशल मीडिया के जरिए शुरू हुए प्रेम-प्रसंग और एक गहरी साजिश का परिणाम थी। इस मामले में पुलिस ने मृतक की पत्नी रितु देवी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि उसके फरार प्रेमी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।

इंस्टाग्राम से परवान चढ़ा प्यार, पति से भी की दोस्ती

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार पत्नी रितु देवी ने चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। उसने बताया कि उसकी पहचान एक युवक से इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। धीरे-धीरे बातचीत बढ़ी और दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग शुरू हो गया।इस बीच शातिर प्रेमी ने रितु के घर तक अपनी पहुंच आसान बनाने के लिए मृत रामपुकार भगत से भी दोस्ती कर ली। पुलिस के मुताबिक, रामपुकार शराब पीने का आदी था और अक्सर बीमार रहता था। इसी कमजोरी का फायदा उठाकर प्रेमी ने उसके घर आना-जाना शुरू कर दिया। आरोप है कि प्रेमी लगातार रितु पर अपने पति को रास्ते से हटाने और उसके साथ भागने का दबाव बना रहा था।

शराब पार्टी के बहाने सुनसान जगह बुलाकर काटा गला

पुलिस जांच में सामने आया है कि वारदात की रात साजिश के तहत प्रेमी ने रामपुकार को शराब पीने के बहाने लखरांव बाग से तिवारी चकिया जाने वाले मार्ग पर नहर के पास बुलाया। वहां दोनों ने मिलकर शराब पी जब रामपुकार अत्यधिक नशे में बेसुध हो गया, तब कथित प्रेमी ने धारदार हथियार से उसका गला रेतकर उसकी हत्या कर दी और शव को झाड़ियों में छिपा दिया। पुलिस का दावा है कि इस पूरी साजिश की जानकारी रितु देवी को पहले से थी। उसे यह भी पता था कि शव कहां छिपाया गया है, यही वजह है कि अगली सुबह खोजबीन के दौरान वह सीधे उसी सुनसान जगह पर पहुंच गई थी, जहां शव और शराब का खाली बोतल पड़ा था.

बहन की तहरीर पर दर्ज हुई थी FIR

उल्लेखनीय है कि मीरगंज के छाप गांव निवासी रामपुकार सोमवार को घर से निकला था और मंगलवार की शाम उसका शव नहर के पास झाड़ियों से बरामद हुआ था। इस मामले में मृतक की बहन तारा देवी ने भोरे थाने मे अपनी भाभी रितु देवी और एक अज्ञात व्यक्ति पर हत्या की साजिश रचने का आरोप लगाया था।

प्रेमी की तलाश में जुटी पुलिस

भोरे थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पत्नी रितु देवी को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की, जिसके बाद उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। वहीं इस मामले में भोरे थाना अध्यक्ष रोहिणी उपाध्याय का कहना है कि रितु को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. और आरोपी प्रेमी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

मुढ़ारी पैक्स कार्यालय परिसर में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की बैठक
मुढ़ारी पैक्स कार्यालय परिसर में ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और बुद्धिजीवियों की बैठक
Nov 02, 2026, 12:06:00 PM
'सिर पर ना चाहिए मुझे ताज' तेजस्वी बोले-नीतीश कुमार ने जोड़े राबड़ी देवी के सामने हाथ..
'सिर पर ना चाहिए मुझे ताज' तेजस्वी बोले-नीतीश कुमार ने जोड़े राबड़ी देवी के सामने हाथ..
Nov 02, 2026, 12:05:00 PM
 हाजीपुर में एनकाउंटर, अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू को लगी गोली
हाजीपुर में एनकाउंटर, अनिल ज्वेलर्स लूटकांड के आरोपी छोटू को लगी गोली
Nov 02, 2026, 11:52:00 AM
AAP पार्टी को बड़ा झटका, 3 विधायक कुंवर विजय, चेतन सिंह और हरमीत BJP में शामिल
AAP पार्टी को बड़ा झटका, 3 विधायक कुंवर विजय, चेतन सिंह और हरमीत BJP में शामिल
Nov 02, 2026, 11:50:00 AM
सरकारी अफसर बनकर ट्रेन में यात्री से ठगा 2.06 किलो सोना, बरेली से 3 गिरफ्तार
सरकारी अफसर बनकर ट्रेन में यात्री से ठगा 2.06 किलो सोना, बरेली से 3 गिरफ्तार
Nov 02, 2026, 11:40:00 AM
पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 10 गोवंशीय पशु बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार
पिकअप वाहन से अवैध रूप से ले जाए जा रहे 10 गोवंशीय पशु बरामद, 1 तस्कर गिरफ्तार
Nov 02, 2026, 11:25:00 AM
सहरसा में 14 अनाथ बच्चियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित
सहरसा में 14 अनाथ बच्चियों का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित
Nov 02, 2026, 11:08:00 AM
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी : टीम इंडिया की लगातार चौथी जीत, सेमीफाइनल में धाकड़ एंट्री
हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी : टीम इंडिया की लगातार चौथी जीत, सेमीफाइनल में धाकड़ एंट्री
Nov 02, 2026, 10:54:00 AM
8 नवंबर को आयोजित होगा 35वां विद्यापति पर्व समारोह
8 नवंबर को आयोजित होगा 35वां विद्यापति पर्व समारोह
Nov 02, 2026, 10:38:00 AM
किसानों को दी गई मधुमक्खी योजना की जानकारी
किसानों को दी गई मधुमक्खी योजना की जानकारी
Nov 02, 2026, 10:33:00 AM