काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन

काम में कोताही पर गिर गई गाज, बरौली थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, एसपी ने लिया कड़ा एक्शन

गोपालगंज जिले के एसपी ने कडा एक्शन लिया है। काम में कोताही पाये जाने पर एसपी ने बरौली थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। दरअसल विभागीय स्तर पर की गयी समीक्षा में शिथिलता को लेकर यह कदम उठाया गया है। इधर एसपी का कहना है कि काम में कोताही को किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार गोपालगंज जिले में अपराधियों और माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान में लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारियों पर अब गाज गिरना शुरू हो गई है। ताजा मामले में माफियाओं के विरुद्ध संपत्ति अधिग्रहण की कार्रवाई में धीमी प्रगति और कानूनी प्रक्रिया में लापरवाही पाए जाने पर बरौली थानाध्यक्ष अल्का सिन्हा को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस विभाग द्वारा की गई हालिया समीक्षा बैठक में यह बात सामने आई कि माफियाओं के खिलाफ संबंधित मामलों में धारा 107 BNSS (भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता) और PMLA (प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट) के तहत जो सख्त कदम उठाए जाने चाहिए थे, वे नहीं उठाए गए। थानाध्यक्ष स्तर पर इस अनिवार्य कानूनी प्रक्रिया में घोर शिथिलता बरती गई, जिसे विभाग ने अनुशासनहीनता और कर्तव्य के प्रति लापरवाही माना।

वही इस मामले में एसपी विनय तिवारी ने कहा कि इस कार्रवाई के जरिए गोपालगंज जिले के सभी थाना प्रभारियों और पुलिस अधिकारियों को एक स्पष्ट संदेश है कि जिले में अपराधियों और माफियाओं की कमर तोड़ने और कानूनी शिकंजा कसने के अभियान में किसी भी स्तर पर सुस्ती बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

गोपालगंज से कुमार प्रदीप की रिपोर्ट

Trending News

बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
बाघमारा में फिर भू-धंसान, कई मकान जमींदोज़, लोगों में दहशत
Aug 07, 2026, 8:23:00 PM
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
बिहार आईटी इंडस्ट्री मीट 2026: वैश्विक टेक कंपनियों ने निवेश में दिखाई रुचि
Aug 07, 2026, 8:17:00 PM
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
डेयरी उत्पादों के प्रमुख वैश्विक निर्यातक के रूप में उभरेगा भारत: राजीव रंजन सिंह
Aug 07, 2026, 8:12:00 PM
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
एक माह के भीतर होगा हर आवेदन का निपटारा : शिक्षा मंत्री
Aug 07, 2026, 8:01:00 PM
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
चोरी की घटना से त्रस्त हुए व्यापारी, प्रशासन से लगायी गुहार
Aug 07, 2026, 7:54:00 PM
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
भाजपा की मासिक बैठक संपन्न, एसआईआर, आगामी कार्यक्रमों पर हुई गहन चर्चा
Aug 07, 2026, 7:49:00 PM
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
सदर अस्पताल का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, 7 नवंबर तक नए भवन को तैयार करने का निर्देश
Aug 07, 2026, 7:45:00 PM
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
लोजपा (रामविलास) नेता अमन कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
Aug 07, 2026, 7:39:00 PM
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
पतरघट पहुंचे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश, ग्रामीणों ने रखीं पंचायत व पेयजल समेत कई समस्याएं
Aug 07, 2026, 7:34:00 PM
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
16वीं हॉकी इंडिया जूनियर वुमेन नेशनल चैम्पियनशिप 2026: बिहार की टीम घोषित
Aug 07, 2026, 7:30:00 PM