गयाजी में दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया शुरू, पहले दिन समाहरणालय के आसपास लगा लंबा जाम

गयाजी में दूसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया शुरू, पहले दिन समाहरणालय के आसपास लगा लंबा जाम

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण के तहत गयाजी जिले में सोमवार से नामांकन प्रक्रिया की शुरुआत हो गई। जिले की 10 विधानसभा सीटों के लिए प्रशासन ने कुल चार नामांकन केंद्र निर्धारित किए हैं। प्रक्रिया के पहले ही दिन समाहरणालय क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और रूट डायवर्जन के कारण यातायात पूरी तरह प्रभावित रहा। जगह-जगह बैरिकेडिंग और वन-वे व्यवस्था से लोगों को घंटों तक जाम में फंसे रहना पड़ा।

20 अक्टूबर तक चलेगा नामांकन, सुरक्षा के सख्त इंतज़ाम
डीएम शशांक शुभंकर ने बताया कि नामांकन की प्रक्रिया 14 अक्टूबर से 20 अक्टूबर तक जारी रहेगी। प्रत्याशी हर दिन सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। उन्होंने कहा कि सभी केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता किया गया है। पुलिस बल की तैनाती के साथ-साथ आचार संहिता के उल्लंघन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

डीएम ने जानकारी दी कि अब तक सीसीए के 180 आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिनमें से 101 पर सुनवाई हो चुकी है और 91 मामलों में सीसीए-3 लगाया गया है। शेष मामलों पर विचार चल रहा है।

उन्होंने बताया कि ट्रैफिक की समस्या से निपटने के लिए अलग से पार्किंग स्थल चिह्नित किए गए हैं, ताकि भीड़ नियंत्रण में रहे और व्यवस्था सुचारू बनी रहे।

चार स्थानों पर नामांकन केंद्र बनाए गए
गया महानगर, बेलागंज, वजीरगंज और बोधगया विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी गया समाहरणालय में नामांकन करेंगे। अतरी विधानसभा क्षेत्र के लिए खिजरसराय अनुमंडल कार्यालय को नामांकन केंद्र बनाया गया है। वहीं, टिकारी और गुरुआ के उम्मीदवार टिकारी अनुमंडल कार्यालय में और शेरघाटी, इमामगंज तथा बाराचट्टी के उम्मीदवार शेरघाटी अनुमंडल कार्यालय में नामांकन करेंगे।

पहले दिन ट्रैफिक व्यवस्था रही अस्त-व्यस्त, दूसरे दिन सुधार का वादा
नामांकन शुरू होते ही समाहरणालय के आस-पास भारी जाम लग गया। दोपहर तक स्थिति बेहद खराब रही और आम लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी। डीएम ने स्वीकार किया कि पहले दिन भीड़ और सुरक्षा जांच के कारण दिक्कतें आईं, लेकिन दूसरे दिन से ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार किया जाएगा।

चुनावी हलचल के बीच समाहरणालय में तैयारियां पूरी रहीं, हालांकि पहले दिन उम्मीदवारों और उनके समर्थकों की भीड़ नदारद रही।

Trending News

 'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
Oct 25, 2026, 6:55:00 PM
 SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
Oct 25, 2026, 6:48:00 PM
 पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 6:34:00 PM
आतंक का पर्याय बना पागल बंदर रेस्क्यू, व्यवसायियों ने ली राहत की सांस
आतंक का पर्याय बना पागल बंदर रेस्क्यू, व्यवसायियों ने ली राहत की सांस
Oct 25, 2026, 6:17:00 PM
 आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
Oct 25, 2026, 6:00:00 PM
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Oct 25, 2026, 5:39:00 PM
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
Oct 25, 2026, 5:30:00 PM
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 5:15:00 PM
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
Oct 25, 2026, 5:06:00 PM
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
Oct 25, 2026, 4:30:00 PM