राजद का राजभवन मार्च, पूर्व राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव हुए शामिल

गयाजी जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व प्रत्याशी व वरीय नेता विश्वनाथ यादव पार्टी द्वारा आहूत राजभवन मार्च में शामिल हुए।

राजद का राजभवन मार्च, पूर्व राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव हुए शामिल

गयाजी जिले के बेलागंज विधानसभा क्षेत्र से राजद के पूर्व प्रत्याशी व वरीय नेता विश्वनाथ यादव पार्टी द्वारा आहूत राजभवन मार्च में शामिल हुए। इससे पहले विश्वनाथ यादव अपने साथ 100 से भी ज्यादा वाहनों के काफिले के साथ पटना के लिए रवाना हुए थे। उनके साथ बडी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी थे।

विश्वनाथ यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आह्वान पर राजभवन मार्च है। नीट पेपर लीक में छात्रों का इस सरकार के खिलाफ जो आंदोलन हुआ, उन छात्रों के ऊपर जो बर्बरता की गई। छात्रों के ऊपर एक-47 जैसे घातक हथियारों से गोलियां चली। इसके विरोध में राजभवन मार्च है। एके 47 जैसे घातक हथियार से आम छात्रों पर जो निहत्थे थे, उनके ऊपर गोलियां चलाई गई। वह आतंकवादी, डकैत या क्रिमिनल नहीं थे। वे सिर्फ अपना हक अधिकार मांग रहे थे। सरकार को आइना दिखा रहे थे, कि बीते 20 वर्षों के कार्यकाल में एनडीए के सरकार में हर वर्ष लगातार पेपर लीक हुआ है। 

विश्वनाथ यादव ने कहा कि आप यदि सही मायने में सरकार हैं, तो इसके पीछे रहे जो दोषी अधिकारी, पदाधिकारी, आपकी पार्टी के नेता थे, उनके खिलाफ अभी तक आपने क्या कार्रवाई की है? राष्ट्रीय जनता दल सड़क से सदन तक की लड़ाई हमेशा लड़ती रही है और आगे भी लड़ती रहेगी। पार्टी नेता और कार्यकर्ता अपने नेता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर हमेशा चलेंगे।

गयाजी ब्यूरो

Trending News

तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया गया, कहा-जेल जाने से नहीं डरते, पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर रोका RJD का मार्च
तेजस्वी यादव को हिरासत में लिया गया, कहा-जेल जाने से नहीं डरते, पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर रोका RJD का मार्च
Aug 19, 2026, 1:08:00 PM
JP गोलंबर से तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च शुरू, हजारों की भीड़, AK-47 भी..अफसरों ने संभाला मोर्चा
JP गोलंबर से तेजस्वी यादव का लोकभवन मार्च शुरू, हजारों की भीड़, AK-47 भी..अफसरों ने संभाला मोर्चा
Aug 19, 2026, 12:36:00 PM
मटुकनाथ-जूली: प्रेम मिला, लेकिन उम्रभर का साथ नहीं
मटुकनाथ-जूली: प्रेम मिला, लेकिन उम्रभर का साथ नहीं
Aug 19, 2026, 12:07:00 PM
वीवो ने लॉन्च किया मिड रेंज 5जी फोन, एक से बढकर एक हैं खूबियां
वीवो ने लॉन्च किया मिड रेंज 5जी फोन, एक से बढकर एक हैं खूबियां
Aug 19, 2026, 12:05:00 PM
डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला गिरफ्तार, साइबर अपराधी को ऐसे दबोचा
डिजिटल अरेस्ट कर एक करोड़ से अधिक की ठगी करने वाला गिरफ्तार, साइबर अपराधी को ऐसे दबोचा
Aug 19, 2026, 11:46:00 AM
राजद का राजभवन मार्च, पूर्व राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव हुए शामिल
राजद का राजभवन मार्च, पूर्व राजद प्रत्याशी विश्वनाथ यादव हुए शामिल
Aug 19, 2026, 11:45:00 AM
रघुवर दास का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ‘CBI जांच से कम कुछ मंजूर नहीं’
रघुवर दास का हेमंत सरकार पर बड़ा हमला, बोले- ‘CBI जांच से कम कुछ मंजूर नहीं’
Aug 19, 2026, 11:31:00 AM
50 हजार का इनामी कुख्यात मनिंदर गांजा के साथ यूपी में गिरफ्तार !
50 हजार का इनामी कुख्यात मनिंदर गांजा के साथ यूपी में गिरफ्तार !
Aug 19, 2026, 11:29:00 AM
चास में सिलसिलेवार चोरी से मचा था हड़कंप, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा
चास में सिलसिलेवार चोरी से मचा था हड़कंप, पुलिस ने 6 आरोपियों को दबोचा
Aug 19, 2026, 11:24:00 AM
पूर्व सैनिकों से जमीन के नाम पर करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप, पुलिस ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
पूर्व सैनिकों से जमीन के नाम पर करोड़ों के फर्जीवाड़े का आरोप, पुलिस ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
Aug 19, 2026, 11:22:00 AM