RJD नेता के ठिकानों पर रेड, EOU की टीम ने एक साथ 8 ठिकानों पर की छापेमारी

RJD नेता भगत यादव के ठिकानों पर EOU की बड़ी छापेमारी हुई है। बिहार और झारखंड में EOU की टीम ने एक साथ 8 ठिकानों पर छापेमारी की है। गया जी में राजद नेता भगत यादव से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी हो रही है।

 पुलिस बल के साथ पहुंची EOU की टीम दस्तावेजों और अन्य सामानों की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार EOU की टीम गया जिले में पांच, औरंगाबाद में एक और झारखंड में दो ठिकानों पर तलाशी ले रही है। डीएसपी प्रवेंद्र भारती के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है। गया के एसएसपी सुशील कुमार ने भी इस कार्रवाई की पुष्टि की है।  

गया के राजद नेता सुरेंद्र कुमार सुमन उर्फ भगत यादव के खिलाफ जमीन की खरीद-बिक्री और कथित तौर पर अवैध तरीके से करोड़ों की संपत्ति अर्जित करने के मामले में यह कार्रवाई हुई है। पटना से पहुंची EOU की टीम ने उनके और उनके सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है। भगत यादव पर करोड़ों रुपये की बेनामी संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। 

इस संबंध में दिए गए आवेदन में दावा किया गया है कि उन्होंने अपनी पत्नी सुनीता देवी, बेटे आर्यन कुमार, कंपनी और सहयोगियों के नाम पर जमीन, फ्लैट समेत कई संपत्तियां खरीदी हैं। आवेदन में जमीन पर कब्जा, रंगदारी और अन्य कथित आपराधिक गतिविधियों के जरिए करीब 200 एकड़ जमीन का साम्राज्य खड़ा करने का आरोप लगाया गया है। 

इससे पहले भ्रष्ट इंजीनियर पर निगरानी का बड़ा एक्शन हुआ है। ग्रामीण कार्य विभाग के इंजीनियर अजीत कुमार दास के ठिकानों पर छह जिलों में एक साथ छापेमारी चल रही है। करीब 1.52 करोड़ रुपए से अधिक की आय से अधिक संपत्ति का आरोप है। पत्नी और परिजनों के नाम पर 16 अचल संपत्तियों का खुलासा, सिलीगुड़ी में 92 डिसमिल जमीन के 10 डीड बरामद, जिसकी कीमत 10 करोड़ से अधिक आंकी जा रही है।

Trending News

रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
रूस में हिरासत में रखे गए झारखंड के युवक मनीष साहू की सुरक्षित भारत वापसी
Nov 27, 2026, 7:51:00 PM
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
अनंत सिंह के दो बेटे मृतक के घर बेगूसराय पहुंचे, शादी में बिगड़ी थी तबीयत, हुई मौत
Nov 27, 2026, 7:35:00 PM
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
स्कूल में निकला स्पेक्टेकल्ड कोबरा, वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू
Nov 27, 2026, 7:16:00 PM
डीएम ने बाल विवाह मुक्त सहरसा अभियान का किया शुभारंभ
डीएम ने बाल विवाह मुक्त सहरसा अभियान का किया शुभारंभ
Nov 27, 2026, 7:00:00 PM
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन की राजनीतिक साजिश कर रही है केंद्र सरकार: कांग्रेस
महिला आरक्षण के नाम पर परिसीमन की राजनीतिक साजिश कर रही है केंद्र सरकार: कांग्रेस
Nov 27, 2026, 6:41:00 PM
मनरेगा बेहाल, आवास अधूरे और नल से जल का इंतजार, बीजेपी ने खोली ग्रामीण विकास विभाग की पोल
मनरेगा बेहाल, आवास अधूरे और नल से जल का इंतजार, बीजेपी ने खोली ग्रामीण विकास विभाग की पोल
Nov 27, 2026, 6:21:00 PM
 गिट्टी रखने को लेकर खूनी संघर्ष, सिर फटा..हाथ टूटा, पांच घायल, गोपालगंज रेफर
गिट्टी रखने को लेकर खूनी संघर्ष, सिर फटा..हाथ टूटा, पांच घायल, गोपालगंज रेफर
Nov 27, 2026, 6:06:00 PM
शहादत दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा-50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही 2500 रुपये
शहादत दिवस में शामिल हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कहा-50 लाख महिलाओं को प्रतिमाह मिल रही 2500 रुपये
Nov 27, 2026, 5:46:00 PM
बरौली और बैकुंठपुर में आर्केस्ट्रा पर छापेमारी, 9 नाबालिग किशोरियां मुक्त, एक संचालिका गिरफ्तार
बरौली और बैकुंठपुर में आर्केस्ट्रा पर छापेमारी, 9 नाबालिग किशोरियां मुक्त, एक संचालिका गिरफ्तार
Nov 27, 2026, 5:23:00 PM
जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह 'खेत बचाओ अभियान' का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह 'खेत बचाओ अभियान' का हुआ आयोजन, किसानों को दी गई आधुनिक खेती की जानकारी
Nov 27, 2026, 5:05:00 PM