जन सुराज की बैठक में बवाल, दो गुटों में मारपीट, लाठी-डंडे और कुर्सियां चलीं

दरभंगा के बहादुरपुर में जन सुराज की बैठक में फर्जी मतदान के आरोप पर दो गुट भिड़ गए. इस दौरान लाठी-डंडे चले. इस घटना में छह घायल हुए. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

Prasant kisor

प्रशांत किशोर की 'जन सुराज' पार्टी का एक कार्यक्रम उम्मीदवार चयन को लेकर हुए विवाद के बाद रणक्षेत्र में तब्दील हो गया. दरभंगा जिले के बहादुरपुर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित इस बैठक में बोगस वोटिंग के आरोप पर दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हुई. जिसमें लाठी-डंडे और कुर्सियां चलीं. इस हिंसक झड़प में छह लोग घायल हो गए, जिनमें से एक का सिर फट गया.

घटना बहादुरपुर के उत्क्रमित विद्यालय तारालाही परिसर की है. जहां जन सुराज अपने संभावित विधानसभा प्रत्याशी का चयन करने के लिए बैलेट पेपर के जरिए मतदान करा रही थी. इसी दौरान, कार्यक्रम में मौजूद कुछ लोगों ने फर्जी मतदान का आरोप लगाते हुए हंगामा शुरू कर दिया. देखते ही देखते बहसबाजी हिंसक झड़प में बदल गई. गुस्साए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर कुर्सियों से हमला कर दिया और मंच पर तोड़फोड़ की.

इस मारपीट और हंगामे का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर लाइव हो गया. जिसमें मंच पर मची अफरा-तफरी और कार्यकर्ताओं को एक-दूसरे पर हमला करते हुए साफ देखा जा सकता है. वीडियो में दिख रहा है कि कैसे शांतिपूर्ण बैठक एक हिंसक लड़ाई में बदल गई.

घायलों को तत्काल स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. इस घटना ने जन सुराज की उस लोकतांत्रिक प्रक्रिया पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. जिसके तहत वह जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं के माध्यम से अपने उम्मीदवार चुनने का दावा करती है. पार्टी की ओर से अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. इस घटना ने क्षेत्र में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ा दी है और पार्टी की आंतरिक कलह को सतह पर ला दिया 

Trending News

पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
अमित की लाठी डंडे से पीट-पीटकर हत्या, पुलिस जांच में जुटी
Oct 18, 2026, 10:01:00 AM
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
सिपाही अजीत कुमार हत्याकांड : कथित प्रेमिका दरोगा पुष्पा पर गंभीर आरोप, शराब तस्करों से बीच रास्ते में ‘डील’ की आशंका!
Oct 18, 2026, 9:30:00 AM