निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते जेई और टेक्नीशियन को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

निगरानी की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते जेई और टेक्नीशियन को रंगे हाथ किया गिरफ्तार

भागलपुर। नया बिजली कनेक्शन चालू कराने के एवज में रिश्वत मांगने के मामले में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली विभाग के एक कनिष्ठ अभियंता (जेई) और एक टेक्नीशियन को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपितों को तिलकामांझी चौक स्थित कचहरी बिजली उपकेंद्र परिसर से चार हजार रुपये रिश्वत लेते हुए दबोचा गया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की पूरी राशि भी बरामद कर ली गई। इस कार्रवाई से बिजली विभाग में हड़कंप मच गया।

गिरफ्तार आरोपितों की पहचान कचहरी बिजली उपकेंद्र में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता अमित कुमार तथा टेक्नीशियन सौरभ कुमार के रूप में हुई है। दोनों के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

जानकारी के अनुसार बरारी थाना क्षेत्र के खंजरपुर निवासी संतोष कुमार ने अपने आवास के लिए नया बिजली कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आवेदन किया था। आवेदन की सभी निर्धारित औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद उनका कनेक्शन चालू नहीं किया जा रहा था। आरोप है कि कनेक्शन सक्रिय करने के बदले जेई और टेक्नीशियन ने उनसे चार हजार रुपये रिश्वत की मांग की।

रिश्वत की मांग से परेशान होकर संतोष कुमार ने निगरानी अन्वेषण ब्यूरो में लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत प्राप्त होने के बाद ब्यूरो ने मामले का सत्यापन कराया। आरोप प्रथमदृष्टया सही पाए जाने पर विजिलेंस की विशेष टीम ने सुनियोजित ढंग से ट्रैप की कार्रवाई की। 

पूर्व निर्धारित योजना के तहत शिकायतकर्ता ने जैसे ही आरोपितों को रिश्वत की राशि सौंपी, पहले से तैनात विजिलेंस अधिकारियों ने तत्काल छापेमारी कर दोनों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।

निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के डीएसपी मिथलेश कुमार ने बताया कि शिकायत के सत्यापन के उपरांत विधिसम्मत प्रक्रिया अपनाते हुए ट्रैप की कार्रवाई की गई। दोनों आरोपितों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। उनसे पूछताछ की जा रही है तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।

भागलपुर से सुमित की रिपोर्ट

Trending News

मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
मांझा में महिला और पुरुष को जहरीला सर्प ने डंसा, अस्पताल में भर्ती
Oct 24, 2026, 5:35:00 PM
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
फुलवरिया में 148.480 लीटर देशी-विदेशी शराब के साथ 2 लग्जरी कार जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 5:27:00 PM
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
गैस लीक होने के कारण अचानक लगी आग, क्वार्टर में रखे घरेलू सामान जलकर खाक
Oct 24, 2026, 5:12:00 PM
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
DMFT योजनाओं की जमीनी स्तर पर हो रही निगरानी, अनियमितता मिलने पर संबंधित पदाधिकारियों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण
Oct 24, 2026, 4:50:00 PM
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
गौलक्ष्णी में घर से कट्टा और शराब बरामद, मकान मालिक समेत 2 गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 4:38:00 PM
INDvsNZ : रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने मारी बाजी, तिलक ने खेली अर्धशतकीय पारी, सीरीज में 2-0 की लीड
INDvsNZ : रोमांचक मैच में टीम इंडिया ने मारी बाजी, तिलक ने खेली अर्धशतकीय पारी, सीरीज में 2-0 की लीड
Oct 24, 2026, 4:30:00 PM
रेलवे लाइन के किनारे मिला लापता युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका
रेलवे लाइन के किनारे मिला लापता युवक का शव, नशे की ओवरडोज से मौत की आशंका
Oct 24, 2026, 3:44:00 PM
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
तिब्बत में भूकंप से कांपी धरती, रिक्टर स्केल पर 5.4 मापी गई तीव्रता
Oct 24, 2026, 3:36:00 PM
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजिला गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार, कई अवैध सामान बरामद
पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अंतरजिला गिरोह के 3 अपराधी गिरफ्तार, कई अवैध सामान बरामद
Oct 24, 2026, 3:22:00 PM
जमीन विवाद में खूनी खेल, सगे भाई की गोली मारकर हत्या, पिस्टल के साथ आरोपी ने किया सरेंडर
जमीन विवाद में खूनी खेल, सगे भाई की गोली मारकर हत्या, पिस्टल के साथ आरोपी ने किया सरेंडर
Oct 24, 2026, 3:07:00 PM