कोरोना की हुई वापसी! बुजुर्ग मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव, ICU में चल रहा इलाज

कोरोना की हुई वापसी! बुजुर्ग मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव, ICU में चल रहा इलाज

राज्य के भागलपुर से स्वास्थ्य विभाग की चिंता को बढाने वाली खबर है। इस खबर ने फिर एक बार कोरोना संक्रमण की दस्तक की चिंता बढ़ा दी है। मिली खबर के अनुसार शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे एक बुजुर्ग मरीज की आरटी-पीसीआर जांच रिपोर्ट कोविड पॉजिटिव आने के बाद उन्हें तत्काल जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, यानी मायागंज अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है। अस्पताल प्रशासन कोविड प्रोटोकॉल के तहत मरीज का इलाज कर रहा है। हालांकि स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि फिलहाल घबराने की आवश्यकता नहीं है, लेकिन सतर्क रहना बेहद जरूरी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुजुर्ग मरीज पिछले सात दिनों से लगातार खांसी, जुकाम और तेज बुखार से पीड़ित थे। शुरुआत में उनका इलाज शहर के एक निजी क्लिनिक में चल रहा था। स्वास्थ्य में सुधार नहीं होने पर डॉक्टरों ने कोविड संक्रमण की आशंका को देखते हुए आरटी-पीसीआर जांच कराई। निजी लैब से आई रिपोर्ट में मरीज कोविड पॉजिटिव पाया गया। इसके बाद बिना देर किए उन्हें बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया, जहां आईसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया गया है। मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजकमल चौधरी ने बताया कि मरीज की कोविड रिपोर्ट निजी लैब में पॉजिटिव आई है। सरकारी स्तर पर भी आरटी-पीसीआर जांच कराई जाएगी, ताकि संक्रमण की आधिकारिक पुष्टि की जा सके। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वर्तमान स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और किसी प्रकार की घबराहट फैलाने की जरूरत नहीं है। अस्पताल में सभी आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं और मरीज का इलाज विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में किया जा रहा है।

वहीं मरीज के परिजनों ने बताया कि पिछले एक सप्ताह से उन्हें लगातार खांसी, जुकाम और बुखार की शिकायत थी। पहले निजी अस्पताल में इलाज कराया गया, लेकिन जब कोविड संक्रमण की पुष्टि हुई तो डॉक्टरों ने उन्हें मायागंज अस्पताल भेज दिया। फिलहाल उनकी हालत पर डॉक्टर लगातार नजर बनाए हुए हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि मौसम में बदलाव के बीच यदि किसी व्यक्ति को लगातार बुखार, खांसी, जुकाम या सांस लेने में परेशानी हो रही हो तो लापरवाही न बरतें। तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें और आवश्यकता होने पर कोविड जांच अवश्य कराएं। साथ ही भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सावधानी बरतें, हाथों की स्वच्छता बनाए रखें और संक्रमण के लक्षण होने पर मास्क का उपयोग करें।

फिलहाल स्वास्थ्य विभाग पूरे मामले की निगरानी कर रहा है। सरकारी जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करने की अपील की है।

भागलपुर से अमरजीत की रिपोर्ट

Trending News

भतीजे के बर्थडे में बेटी संग ब्लू में ट्विनिंग करती दिखीं ऐश्वर्या, मां की कॉर्बन कॉपी लगीं आराध्या
भतीजे के बर्थडे में बेटी संग ब्लू में ट्विनिंग करती दिखीं ऐश्वर्या, मां की कॉर्बन कॉपी लगीं आराध्या
Oct 24, 2026, 2:33:00 PM
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
नशे के लिए पैसे नहीं देने पर पत्थर से कूचकर बुजुर्ग की हत्या, आरोपी गिरफ्तार
Oct 24, 2026, 2:14:00 PM
2 दिवसीय महादंगल कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, औरंगाबाद कुश्ती संघ सचिव रहे मौजूद
2 दिवसीय महादंगल कुश्ती प्रतियोगिता संपन्न, औरंगाबाद कुश्ती संघ सचिव रहे मौजूद
Oct 24, 2026, 2:00:00 PM
28 अक्टूबर से 3 ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी ट्रेन
28 अक्टूबर से 3 ट्रेनों के समय में होगा बदलाव, 10 से 15 मिनट की देरी से पहुंचेंगी ट्रेन
Oct 24, 2026, 1:05:00 PM
सिवान भीषण पटाखा विस्फोट :  अबतक 5 की मौत, घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी, DM-SP ने लिया जायजा
सिवान भीषण पटाखा विस्फोट : अबतक 5 की मौत, घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी, DM-SP ने लिया जायजा
Oct 24, 2026, 12:47:00 PM
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आहट! बिहार में फिर बदलेगा मौसम, कई दिनों तक बारिश की संभावना
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान की आहट! बिहार में फिर बदलेगा मौसम, कई दिनों तक बारिश की संभावना
Oct 24, 2026, 12:27:00 PM
8वीं क्लास का छात्र आनंद का शव 12 घंटे बाद कोसुक नदी से बरामद, लोगों ने आगजनी कर जाम किया सड़क
8वीं क्लास का छात्र आनंद का शव 12 घंटे बाद कोसुक नदी से बरामद, लोगों ने आगजनी कर जाम किया सड़क
Oct 24, 2026, 12:21:00 PM
अयोध्या दीपोत्सव : 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के एक हजार कलाकार दिखाएंगे दम
अयोध्या दीपोत्सव : 2100 ड्रोन से शो, 13 राज्यों के एक हजार कलाकार दिखाएंगे दम
Oct 24, 2026, 12:14:00 PM
रिलायंस रिटेल लिमिटेड के 2 वेयरहाउस, फ्लिपकार्ट व बिग बास्केट वेयरहाउस में खाद्य संरक्षा मानकों से जुड़ी पाई गई खामियां
रिलायंस रिटेल लिमिटेड के 2 वेयरहाउस, फ्लिपकार्ट व बिग बास्केट वेयरहाउस में खाद्य संरक्षा मानकों से जुड़ी पाई गई खामियां
Oct 24, 2026, 12:06:00 PM
विपक्ष की एक नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
विपक्ष की एक नवंबर को 'वोट बचाओ' रैली, लाखों की भीड़ जुटाने का लक्ष्य
Oct 24, 2026, 11:55:00 AM