बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट पीरपैंती का किया दौरा

बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट पीरपैंती का किया दौरा

बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने निर्माणाधीन अदाणी पावर प्लांट पीरपैंती का किया दौरा
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: May 02, 2026, 4:15:00 PM

बिहार सरकार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने आज निर्माणाधीन के पीरपैंती पावर प्लांट परियोजना का दौरा किया। इस दौरे का मुख्य उद्देश्य परियोजना स्थल पर चल रहे निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लेना तथा निर्धारित समयसीमा के भीतर कार्य पूर्ण कराने को लेकर समीक्षा करना था।

मुख्य सचिव ने परियोजना प्रबंधन टीम के साथ बैठक कर निर्माण कार्यों में तेजी लाने, समन्वय बढ़ाने तथा सभी आवश्यक सरकारी सहयोग उपलब्ध कराने पर भी चर्चा की।

 उन्होंने अधिकारियों से परियोजना की वर्तमान स्थिति, आगामी कार्ययोजना तथा संभावित चुनौतियों के बारे में विस्तृत जानकारी ली।

इस अवसर पर भागलपुर के जिलाधिकारी  ने कहा कि बिहार सरकार राज्य में बिजली की कमी को जल्द से जल्द समाप्त करने के लिए बेहद गंभीर है। ऐसे में अदाणी पावर प्लांट पीरपैंती का निर्माण कार्य समय पर पूरा होना अत्यंत आवश्यक है, ताकि राज्य को पर्याप्त विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके।

उन्होंने कहा कि यह परियोजना बिहार की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने के साथ-साथ क्षेत्र में रोजगार, औद्योगिक विकास तथा आर्थिक गतिविधियों को भी नई गति प्रदान करेगी।

मुख्य सचिव का दौरा गार्ड ऑफ ऑनर के के साथ शुरू हुआ। दौरे के दौरान राहुल कुमार, प्रबंध निदेशक, बी.एस.पी.जी.सी.एल., कपिल अशोक शिरसाट, प्रबंध निदेशक, बीएसआरडीसीएल, पंकज कुमार पाल, सचिव, सड़क निर्माण विभाग, डॉ. नवल किशोर चौधरी जिलाधिकारी, भागलपुर, प्रमोद कुमार यादव, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

मुख्य सचिव व अन्य अधिकारियों ने पावर प्लांट परिसर में सिंदुर के पौधे का पौधारोपण भी किया।

Trending News

CID की जांच के बीच JPSC चेयरमैन ने छोड़ी कुर्सी, जांच जारी
CID की जांच के बीच JPSC चेयरमैन ने छोड़ी कुर्सी, जांच जारी
Jul 22, 2026, 10:05:00 AM
JPSC जांच में बड़ा ट्विस्ट! तबादले के बाद भी संभाला कार्यभार, तीन गिरफ्तार
JPSC जांच में बड़ा ट्विस्ट! तबादले के बाद भी संभाला कार्यभार, तीन गिरफ्तार
Jul 22, 2026, 9:54:00 AM
उपायुक्त का जनता दरबार, 50 से ज्यादा फरियादों की सुनवाई, कई मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा
उपायुक्त का जनता दरबार, 50 से ज्यादा फरियादों की सुनवाई, कई मामलों का ऑन स्पॉट निपटारा
Jul 22, 2026, 9:33:00 AM
160 किमी की साष्टांग दंडी यात्रा पर निकले शिवभक्त कुणाल नाला, हुआ भव्य स्वागत
160 किमी की साष्टांग दंडी यात्रा पर निकले शिवभक्त कुणाल नाला, हुआ भव्य स्वागत
Jul 22, 2026, 9:12:00 AM
बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
बाघ निकालने की सूचना मिली, निकली फिशिंग कैट, किया गया रेस्क्यू
Jul 22, 2026, 7:49:00 AM
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
गोली लगने से घायल मुकेश की मौत, आरोपी गिरफ्तार, आरोपी का घर हुआ सील
Jul 22, 2026, 7:26:00 AM
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
नीट पेपर लीक मामला, पीएम और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
Jul 22, 2026, 6:11:00 AM
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
नीट छात्र लाठीचार्ज मामला: एनएसयूआइ का केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन
Jul 21, 2026, 7:15:00 PM
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
जामताड़ा में सरकारी तालाबों की बंदोबस्ती पूरी, 3 साल तक होगा मत्स्य पालन, बढ़ेगा रोजगार
Jul 21, 2026, 7:09:00 PM
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी,  4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
सक्षमता परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 4353 शिक्षक अभ्यर्थी उत्तीर्ण
Jul 21, 2026, 7:00:00 PM