भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह

भागलपुर भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा को लेकर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। उत्तरायण मंदिर, दीक्षापूरम डीपीएस स्कूल परिसर में भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना एवं विशेष प्रार्थना का आयोजन किया ज

भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
: Jul 16, 2026, 1:12:00 PM

भागलपुर भगवान श्री जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा को लेकर शहर में श्रद्धा और उत्साह का माहौल है। उत्तरायण मंदिर, दीक्षापूरम डीपीएस स्कूल परिसर में भगवान श्री जगन्नाथ, भगवान बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधिवत पूजा-अर्चना एवं विशेष प्रार्थना का आयोजन किया जाएगा। पूजा-अर्चना के उपरांत  भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा श्रद्धालुओं के जयघोष और भजन-कीर्तन के बीच प्रस्थान करेगी रथ यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।

यात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान के रथ को खींचने का सौभाग्य प्राप्त करेंगे तथा जगह-जगह पुष्पवर्षा,आरती और स्वागत की व्यवस्था की जाएगी। पूरा मार्ग भक्तिमय वातावरण से गुंजायमान रहेगा। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए पेयजल और प्रसाद वितरण की भी व्यवस्था की गई है।

रथ यात्रा उत्तरायण मंदिर से निकलकर शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों से होकर गुजरेगी। निर्धारित मार्ग के अनुसार यात्रा सबसे पहले जीरो माइल काली मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद कैंप जेल स्थित बजरंगबली मंदिर, जवारीपुर काली मंदिर, तिलकामांझी, शिव भवन कॉलोनी स्थित साईं मंदिर, कचहरी चौक मंदिर होते हुए घंटाघर दुर्गा मंदिर पहुंचेगी। यहीं पर भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा का समापन किया जाएगा।

आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचकर पूजा-अर्चना एवं रथ यात्रा में भाग लेने की अपील की है। समिति का कहना है कि रथ यात्रा केवल धार्मिक आयोजन ही नहीं बल्कि सामाजिक समरसता, भाईचारे और सनातन संस्कृति का भी प्रतीक है। इस अवसर पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों से हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की उम्मीद है।

रथ यात्रा के सफल एवं शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर प्रशासन भी सतर्क रहेगा। मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंगी, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। भगवान श्री जगन्नाथ की इस पावन रथ यात्रा को लेकर पूरे शहर में श्रद्धा, उत्साह और भक्तिमय वातावरण देखने को मिल रहा है।

भागलपुर से अमरजीत की रिपोर्ट   

Trending News

रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
रिटर्न के बाद भी नहीं मिला रिफंड... अब Amazon देगा ब्याज के साथ पैसा
Jul 16, 2026, 2:19:00 PM
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
ऑटो में धूमकर दो युवतियां बेच रही थी स्मैक, हुई गिरफ्तार, एक किलो से ज्यादा स्मैक बरामद
Jul 16, 2026, 2:05:00 PM
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
करोड़ों की मुंबई प्रॉपर्टी पर कोर्ट का स्टे, फीनिक्स ARC की ई-नीलामी पर रोक
Jul 16, 2026, 2:03:00 PM
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में महज 13 दिन बाकी, कांवड़िया पथ में व्यवस्था अधूरी
Jul 16, 2026, 1:59:00 PM
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
SP का बड़ा एक्शन! शिकायत मिलते ही ओपी प्रभारी पर गिरी सस्पेंशन की गाज
Jul 16, 2026, 1:49:00 PM
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
सुबह नींद खुली तो बच्चा गायब, अब ढाई साल के मासूम का शव नदी से बरामद
Jul 16, 2026, 1:41:00 PM
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
रांची के बड़े बिल्डर्स पर IT का बड़ा एक्शन! दूसरे दिन भी हाई-प्रोफाइल जांच जारी
Jul 16, 2026, 1:32:00 PM
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
चुस्त दुरूस्त होगी पुलिसिंग, मिला नया थाना भवन
Jul 16, 2026, 1:19:00 PM
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
भागलपुर: उत्तरायण मंदिर से निकलेगी भगवान श्री जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, श्रद्धालुओं में उत्साह
Jul 16, 2026, 1:12:00 PM
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
मौसीबाड़ी की ओर बढ़ेंगे प्रभु जगन्नाथ, दर्शन के लिए तड़के 3 बजे से लगी भक्तों की कतार
Jul 16, 2026, 1:09:00 PM