भागलपुर : पीरपैंती में रेल-सड़क कॉरिडोर के लिए जनसुनवाई, 146 एकड़ भूमि अधिग्रहण से 169 रैयत प्रभावित

swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Mar 11, 2026, 5:24:00 PM

भागलपुर जिले के पीरपैंती प्रखंड परिसर में प्रस्तावित पावर प्लांट से जुड़ी रेल और सड़क कॉरिडोर परियोजना को लेकर सामाजिक प्रभाव मूल्यांकन (SIA) के तहत जनसुनवाई आयोजित की गई। इस बैठक में प्रशासनिक अधिकारियों और एसआईए से जुड़े विशेषज्ञों ने स्थानीय जमीन मालिकों से बातचीत कर भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया, नियमों और मुआवजे से संबंधित जानकारी साझा की।

कार्यक्रम में अपर जिला भू-अर्जन पदाधिकारी विक्रम भास्कर झा, प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार, बीएसपीजीसीएल के प्रतिनिधि शशिकांत कुमार और दीपक कुमार तथा एसआईए रिसर्च संस्थान के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर मसखूर हुसैन मौजूद रहे। अधिकारियों ने उपस्थित रैयतों को बताया कि परियोजना के लिए जमीन अधिग्रहण किस तरह किया जाएगा और इसके बदले मिलने वाले मुआवजे की प्रक्रिया क्या होगी।

जनसुनवाई के दौरान कई जमीन मालिकों ने अपनी शंकाएं और सुझाव समिति के सामने रखे। समिति के सदस्यों ने उनके सवालों का जवाब देते हुए अधिग्रहण और परियोजना से जुड़ी जानकारी स्पष्ट की।

जानकारी के अनुसार पावर प्लांट तक पहुंच सुनिश्चित करने के लिए प्रस्तावित सड़क और रेल कॉरिडोर के निर्माण हेतु करीब 146 एकड़ जमीन की जरूरत होगी। इस अधिग्रहण से कुल 169 रैयतों की भूमि प्रभावित होने की संभावना है। अधिग्रहण की जाने वाली जमीन हरिणकोल, बंधु जयराम, बसंतपुर और नगर पंचायत पीरपैंती क्षेत्र में स्थित है।

बैठक में हरिणकोल के वीरेंद्र सिंह और मुन्ना सिंह, बसंतपुर के अजय सिंह, कुंजवन्ना के जयंत सिंह, बलवंत सिंह, पंकज सिंह, सोनी सिंह, बमबम सिंह और रत्नेश सिंह सहित कई रैयत मौजूद रहे। इसके अलावा हीरानंद गांव के कांतेश कुंवर, बृजकिशोर कुंवर और शिवनारायण कुंवर, इंदु देवी, बंधुजयराम पंचायत के प्रभु यादव, शिवशंकर यादव, अंकुर कुमार, ब्रजकिशोर और फुलकुमारी देवी ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

नगर पंचायत क्षेत्र से निर्मल शाह, विजय कुमार साह, मो. शरीफ अंसारी, मो. महताब आलम और मो. शमीम समेत अन्य स्थानीय लोग भी जनसुनवाई में शामिल हुए। इस मौके पर हरिणकोल के सरपंच वरुण गोस्वामी सहित कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद रहे।

Trending News

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से!
झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र 6 अगस्त से!
Jul 21, 2026, 3:50:00 PM
जहानाबाद की जागृति शिखा ने नीट में मारी बाजी, परिवार व शहर में खुशी की लहर
जहानाबाद की जागृति शिखा ने नीट में मारी बाजी, परिवार व शहर में खुशी की लहर
Jul 21, 2026, 3:39:00 PM
बडी खबर: एसपी के आवास के सामने गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप
बडी खबर: एसपी के आवास के सामने गोली मारकर हत्या, मचा हडकंप
Jul 21, 2026, 3:29:00 PM
राजधानी में अलर्ट पर पुलिस, सीएम आवास को बम से उडाने की मिली धमकी
राजधानी में अलर्ट पर पुलिस, सीएम आवास को बम से उडाने की मिली धमकी
Jul 21, 2026, 3:01:00 PM
सासाराम: केसीसी ऋण मामले में उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, तत्कालीन बैंक मैनेजर पर हजारों का लगा जुर्माना
सासाराम: केसीसी ऋण मामले में उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, तत्कालीन बैंक मैनेजर पर हजारों का लगा जुर्माना
Jul 21, 2026, 2:59:00 PM
धनबाद : 5 साल की लापरवाही पड़ी भारी, पुलिस की मौजूदगी में सील हुईं दुकानें
धनबाद : 5 साल की लापरवाही पड़ी भारी, पुलिस की मौजूदगी में सील हुईं दुकानें
Jul 21, 2026, 2:53:00 PM
RJD विधायक के समर्थन में उतरे BJP विधायक, बिहार विधानसभा में जेडीयू बन गया 'विपक्ष' CM सम्राट को देना पड़ा जवाब
RJD विधायक के समर्थन में उतरे BJP विधायक, बिहार विधानसभा में जेडीयू बन गया 'विपक्ष' CM सम्राट को देना पड़ा जवाब
Jul 21, 2026, 2:47:00 PM
पत्नी पर फब्तियों का बदला! युवक की बेरहमी से ह*त्या कर कुएं में छिपाया श*व
पत्नी पर फब्तियों का बदला! युवक की बेरहमी से ह*त्या कर कुएं में छिपाया श*व
Jul 21, 2026, 2:33:00 PM
राजधानी में असम की युवती की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जांच में जुटी
राजधानी में असम की युवती की संदिग्ध हालत में मौत, पुलिस जांच में जुटी
Jul 21, 2026, 2:10:00 PM
जुलाई में ही आएगा BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन, सदन में शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी बात
जुलाई में ही आएगा BPSC TRE-4 का नोटिफिकेशन, सदन में शिक्षा मंत्री का बड़ा ऐलान, ट्रांसफर-पोस्टिंग पर बड़ी बात
Jul 21, 2026, 2:07:00 PM