मौत बनकर उडा टिन का शेड, सिर पर गिरने से युवक की मौत

मौत बनकर उडा टिन का शेड, सिर पर गिरने से युवक की मौत

राज्य के भागलपुर जिले से दर्दनाक खबर है। यहां एक तरफ जहां मौसम के बदले मिजाज से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं दूसरी तरफ इसी बदले मिजाज में एक युवक की जान चली गयी। मिली जानकारी के अनुसार शहर के विक्रमशिला सेतु पर तेज आंधी के कारण एक टिन शेड उडकर एक युवक के सिर पर गिर गया, जिससे युवक की मौत हो गयी। घटना के बारे में जिसने भी सुना, वह हतप्रभ रह गया।

मिली खबर के अनुसार जिले के बिहपुर के सोनवर्षा गांव निवासी विनय ईश्वर (43) अपने बेटे के साथ बाइक से भागलपुर से नवगछिया जा रहे थे। इस दौरान अचानक मौसम ने करवट ले लिया। बदले मौसम में तेज आंधी शुरू हो गयी। जिसके बाद विनय ईश्वर अपने बेटे के साथ विक्रमशिला सेतु पर बने सुरक्षा टिन शेड के नीचे आंधी से बचने के लिए रुक गये थे। तभी अचानक तेज हवा के झोंके से टिन शेड का एक हिस्सा उखड़ कर विनय के सिर पर आ गिरा। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये। विनय को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इधर मृतक के परिजनों का आरोप है कि सेतु पर लगे टिन शेड की स्थिति पहले से जर्जर थी और उसकी देखरेख में लापरवाही बरती गई। घटना से नाराज परिजनों ने मायागंज मेडिकल कॉलेज के समीप मुख्य सड़क को करीब दो घंटे तक जाम रखा। बाद में प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने-बुझाने पर जाम समाप्त हुआ। उधर आंधी के दौरान विक्रमशिला सेतु पर बिजली आपूर्ति लाइन से जुड़ा एक पाइप भी सड़क पर गिर गया, जिससे कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित रहा। हालांकि किसी अतिरिक्त हादसे की सूचना नहीं मिली।

भागलपुर से अमरजीत की रिपोर्ट

Trending News

अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
अपनों से बिछड़ जाएगी बाघिन, बिहार की बाघिन जाएगी बंगाल! VTR के 70 बाघों के बीच किसका होगा चयन?
Sep 16, 2026, 11:00:00 AM
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
CBI की बड़ी कार्रवाई, हेल्थ इंस्पेक्टर घूस लेते गिरफ्तार
Sep 16, 2026, 10:37:00 AM
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
होटल में एसडीएम की बड़ी कार्रवाई, 4 महिलाओं समेत 6 हिरासत में, कई आपत्तिजनक सामान बरामद
Sep 16, 2026, 10:25:00 AM
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
शिक्षा विभाग का कड़ा कदम, मारपीट, छेड़छाड़ और फर्जीवाड़े के आरोप में दो शिक्षक निलंबित
Sep 15, 2026, 8:11:00 PM
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
जैन मंदिर में हर्षोल्लास से मना संवत्सरी पर्व, मिच्छामि दुक्कड़म के साथ गूंजा क्षमा का संदेश
Sep 15, 2026, 8:03:00 PM
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 2 घनमीटर अवैध लकड़ी लदा पिकअप जब्त
Sep 15, 2026, 7:59:00 PM
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
पॉक्सो कोर्ट का बड़ा फैसला: किशोरी से छेड़खानी क़े मामले में चालक को 30 साल सश्रम कारावास
Sep 15, 2026, 7:54:00 PM
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
सेवा संकल्प अभियान: शिक्षा विभाग को मिली बडी जिम्मेदारी, विद्यार्थी करेंगे यह काम
Sep 15, 2026, 7:49:00 PM
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
युवक से पिस्तौल-चाकू के दम पर हजारों की लूट तीन पर मुकदमा दर्ज
Sep 15, 2026, 7:42:00 PM
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
एक्शन में खाद्य सुरक्षा विभाग, पूरे राज्य में चला अभियान, रोहतास में एक्सपायर्ड श्रीराम पापड़ नष्ट
Sep 15, 2026, 7:35:00 PM