रफ्तार में जा रहे बालू लदे हाइवा का टायर हुआ ब्लास्ट, घर पर गाडी पलटने से तीन की मौत

रफ्तार में जा रहे बालू लदे हाइवा का टायर हुआ ब्लास्ट, घर पर गाडी पलटने से तीन की मौत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 03, 2026, 6:27:00 PM

राज्य के भागलपुर जिले से बडी खबर है। यहां एक तेज रफ्तार में जा रहे हाइवा का टायर ब्लास्ट हो गया। जिससे गाडी एक झोपडी पर पलट गयी। हादसे में तीन की मौत की खबर है। इनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड एकत्र हो गयी। आक्रोशित लोगों ने एनएच 31 को जाम कर दिया। हालांकि बाद में पुलिस प्रशासन ने हालात को नियंत्रित कर जाम को समाप्त कराया।

मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को जिले में बडा हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि भागलपुर के नवगछिया में एक तेज रफ्तार हाइवा हादसे का शिकार हो गयी। मिली जानकारी के अनुसार हाइवा का पिछला चक्का अचानक ब्लास्ट हो गया। इससे हाइवा अनियंत्रित हो गयी और सडक किनारे बने एक झोपडी पर पलट गयी। गाडी के दबने से दो बच्चों और एक महिला की मौत हो गयी। मृतकों की पहचान गुड्डू डोम के बेटी राधा कुमार (4), अंकुश कुमार (3) और भिखारी डोम की पत्नी इंदु देवी (50) के रूप में हुई है। 

बताया जा रहा है कि हादसे का शिकार बने हाइवा में बालू लदा हुआ था। वाहन के पलटने से भिखारी डोम का घर उसकी जद में आ गया और वाहन का पूरा बालू झोपडी के ऊपर गिर गया। हादसे में छह से ज्यादा लोगों की घायल होने की सूचना है। प्राप्त खबर के अनुसार हादसे में एक बच्चे का शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया। हादसे की जानकारी सामने आते ही मौके पर लोगों की भारी भीड एकत्र हो गयी। इधर सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचे ट्रैफिक डीएसपी अनिल कुमार मौके पर पहुंचे। जेसीबी की मदद से बालू के नीचे दबे शव को निकाला गया। वहीं हादसे के बाद आक्रोशित स्थानीय लोगों ने एनएच-31 को लगभग 45 मिनट तक जाम कर दिया। प्रशासन और पुलिस के प्रयास से स्थिति को नियंत्रित कर जाम हटाया गया। जिसके बाद सड़क पर आवागमन सामान्य हो गया।

भागलपुर से अमरजीत की रिपोर्ट

Trending News

चलती ई-रिक्शा अचानक हो रही बंद! ब्लूटूथ हैकिंग से बढ़ी चालकों की चिंता
चलती ई-रिक्शा अचानक हो रही बंद! ब्लूटूथ हैकिंग से बढ़ी चालकों की चिंता
Jul 03, 2026, 7:16:00 PM
पति के हत्या की चश्मदीद गवाह की अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग में हुई हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
पति के हत्या की चश्मदीद गवाह की अवैध संबंध और ब्लैकमेलिंग में हुई हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
Jul 03, 2026, 7:11:00 PM
ममेरी बहन से प्यार, अश्लील Video, मामा ने रोका..भांजा नहीं माना..फिर साजिश और खौफनाक अंजाम...
ममेरी बहन से प्यार, अश्लील Video, मामा ने रोका..भांजा नहीं माना..फिर साजिश और खौफनाक अंजाम...
Jul 03, 2026, 6:57:00 PM
चोरी की दवा बेचने वाला कर्मी पकडाया, संचालकों की मांग, चोरी की दवा खरीदने वालों पर हो कार्रवाई
चोरी की दवा बेचने वाला कर्मी पकडाया, संचालकों की मांग, चोरी की दवा खरीदने वालों पर हो कार्रवाई
Jul 03, 2026, 6:45:00 PM
मोतिहारी में वाटर पार्क पर भारी बवाल, राजद सांसद सुधाकर सिंह पर FIR, मारपीट भी...
मोतिहारी में वाटर पार्क पर भारी बवाल, राजद सांसद सुधाकर सिंह पर FIR, मारपीट भी...
Jul 03, 2026, 6:31:00 PM
रफ्तार में जा रहे बालू लदे हाइवा का टायर हुआ ब्लास्ट, घर पर गाडी पलटने से तीन की मौत
रफ्तार में जा रहे बालू लदे हाइवा का टायर हुआ ब्लास्ट, घर पर गाडी पलटने से तीन की मौत
Jul 03, 2026, 6:27:00 PM
समस्तीपुर में पुलिस-STF का हाफ एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी अमन कुमार को लगी गोली, साथी भी घायल
समस्तीपुर में पुलिस-STF का हाफ एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी अमन कुमार को लगी गोली, साथी भी घायल
Jul 03, 2026, 6:20:00 PM
सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में एनकाउंटर, पुलिस-STF और अपराधी आमने-सामने, कुख्यात को ठोक दिया
सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में एनकाउंटर, पुलिस-STF और अपराधी आमने-सामने, कुख्यात को ठोक दिया
Jul 03, 2026, 6:09:00 PM
खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, मुहाल हुआ जीना, निवासियों ने लगायी विभाग से गुहार
खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, मुहाल हुआ जीना, निवासियों ने लगायी विभाग से गुहार
Jul 03, 2026, 5:32:00 PM
मोस्ट वांटेड पति के हत्याकांड की गवाह थी पत्नी, गवाही से पहले संदिग्ध हालत में मौत
मोस्ट वांटेड पति के हत्याकांड की गवाह थी पत्नी, गवाही से पहले संदिग्ध हालत में मौत
Jul 03, 2026, 5:24:00 PM