मोस्ट वांटेड पति के हत्याकांड की गवाह थी पत्नी, गवाही से पहले संदिग्ध हालत में मौत

मोस्ट वांटेड पति के हत्याकांड की गवाह थी पत्नी, गवाही से पहले संदिग्ध हालत में मौत
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Sujeet Kumar
: Jul 03, 2026, 5:24:00 PM

राज्य के औरंगाबाद जिले से सनसनखेज खबर है। दरअसल यहां एक महिला का शव सोन नहर से बरामद किया गया। मृतका अपने पति के हत्याकांड की अहम गवाह थी। जल्द ही उसकी गवाही कोई में होनी थी। इससे पहले संदेहास्पद हालात में उसका शव नहर से बरामद किया गया। शव मिलने के बाद सनसनी फैल गयी। पुलिस अब जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार रोहतास की पूर्व मुखिया प्रत्याशी रानी खातून का शव शुक्रवार को पडोस के औरंगाबाद जिले के बारूण थाना क्षेत्र में सोन नहर से बरामद हुआ है। रानी खातून अपने पति कल्लू खान हत्याकांड की अहम गवाह थीं और 7 जुलाई को कोर्ट में उनकी गवाही होनी थी। पुलिस चुनावी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और अन्य पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार 2021 के पंचायत चुनाव में रोहतास जिले के शिवसागर प्रखंड के कोनार पंचायत से मुखिया पद की प्रत्याशी रहीं चर्चित महिला नेत्री रानी खातून के पति कल्लू खान उर्फ फिरोज खान की चुनावी रंजिश में हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड में रानी खातून अहम गवाह थीं और इसी माह सात जुलाई को कोर्ट में उनकी गवाही होनी थी। इससे पहले ही उनका शव औरंगाबाद जिले के बारूण थाना क्षेत्र स्थित सोन नहर से बरामद होने के बाद सनसनी फैल गई। पुलिस इस मामले को चुनावी रंजिश और पुराने हत्याकांड से जोड़कर भी जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, रानी खातून के पति कल्लू खान उर्फ फिरोज खान रोहतास जिले के डालमियानगर थाना क्षेत्र के मकराइन गांव के निवासी थे। रोहतास पुलिस की नजर में वह मोस्ट वांटेड अपराधी था। वर्ष 2011 में जेल में बंद रहने के दौरान उस पर जेल से ही आपराधिक नेटवर्क संचालित करने के आरोप लगे थे। उस समय रोहतास के तत्कालीन पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने उसके विरुद्ध सीसीए लगाने की अनुशंसा की थी, जिसे बाद में स्वीकृति मिल गई। जेल से जमानत पर छूटने के बाद वर्ष 2022 में चुनावी रंजिश के दौरान कल्लू खान की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

इधर स्थानीय पुलिस ने बताया कि सोन कैनाल से एक अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। पहचान की प्रक्रिया के दौरान मृतका के पुत्र ने शव की पहचान अपनी मां रानी खातून के रूप में की। रानी खातून मूल रूप से रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र के कैथी गांव की रहने वाली थीं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस चुनावी रंजिश, पुरानी दुश्मनी और अन्य सभी संभावित पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। पुलिस का दावा है कि वैज्ञानिक और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा। 

वहीं बताया जा रहा है कि रानी खातून की पहचान क्षेत्र में सक्रिय महिला नेत्री के रूप में थी। वर्ष 2021 के पंचायत चुनाव में उन्होंने रोहतास के शिवसागर प्रखंड की कोनार पंचायत से मुखिया पद का चुनाव लड़ा था, हालांकि उन्हें हार का सामना करना पड़ा। चुनाव प्रचार के दौरान ही नवंबर 2021 में उनके पति कल्लू खान की घात लगाकर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। अब रानी खातून की संदिग्ध मौत के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है। स्थानीय लोग इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

Trending News

मोतिहारी में वाटर पार्क पर भारी बवाल, राजद सांसद सुधाकर सिंह पर FIR, मारपीट भी...
मोतिहारी में वाटर पार्क पर भारी बवाल, राजद सांसद सुधाकर सिंह पर FIR, मारपीट भी...
Jul 03, 2026, 6:31:00 PM
रफ्तार में जा रहे बालू लदे हाइवा का टायर हुआ ब्लास्ट, घर पर गाडी पलटने से तीन की मौत
रफ्तार में जा रहे बालू लदे हाइवा का टायर हुआ ब्लास्ट, घर पर गाडी पलटने से तीन की मौत
Jul 03, 2026, 6:27:00 PM
समस्तीपुर में पुलिस-STF का हाफ एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी अमन कुमार को लगी गोली, साथी भी घायल
समस्तीपुर में पुलिस-STF का हाफ एनकाउंटर, कुख्यात अपराधी अमन कुमार को लगी गोली, साथी भी घायल
Jul 03, 2026, 6:20:00 PM
सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में एनकाउंटर, पुलिस-STF और अपराधी आमने-सामने, कुख्यात को ठोक दिया
सीतामढ़ी के बाद समस्तीपुर में एनकाउंटर, पुलिस-STF और अपराधी आमने-सामने, कुख्यात को ठोक दिया
Jul 03, 2026, 6:09:00 PM
खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, मुहाल हुआ जीना, निवासियों ने लगायी विभाग से गुहार
खराब हुआ ट्रांसफॉर्मर, मुहाल हुआ जीना, निवासियों ने लगायी विभाग से गुहार
Jul 03, 2026, 5:32:00 PM
मोस्ट वांटेड पति के हत्याकांड की गवाह थी पत्नी, गवाही से पहले संदिग्ध हालत में मौत
मोस्ट वांटेड पति के हत्याकांड की गवाह थी पत्नी, गवाही से पहले संदिग्ध हालत में मौत
Jul 03, 2026, 5:24:00 PM
 राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का आया पहला बयान, बाबा बागेश्वर बोले-अगर पर्ची खोली...
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का आया पहला बयान, बाबा बागेश्वर बोले-अगर पर्ची खोली...
Jul 03, 2026, 5:17:00 PM
कोई ट्राई साइकिल तो कोई पेंशन से वंचित, विभाग से उपेक्षित दर्जनों दिव्यांग पहुंचे डीएम ऑफिस
कोई ट्राई साइकिल तो कोई पेंशन से वंचित, विभाग से उपेक्षित दर्जनों दिव्यांग पहुंचे डीएम ऑफिस
Jul 03, 2026, 5:06:00 PM
साइबर अपराध का गढ़ जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, रंगे हाथ ठगी करते किया गिरफ्तार
साइबर अपराध का गढ़ जामताड़ा में साइबर ठगों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, रंगे हाथ ठगी करते किया गिरफ्तार
Jul 03, 2026, 5:05:00 PM
श्रावणी मेला में कांवरियों को मिलेंगी सभी आवश्यक सुविधाएं, दिए गए अहम निर्देश
श्रावणी मेला में कांवरियों को मिलेंगी सभी आवश्यक सुविधाएं, दिए गए अहम निर्देश
Jul 03, 2026, 5:01:00 PM