केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बाढ़ पीड़ितों का किया खाद्य वितरण, CIL ने 35 गाड़ियों को दिखायी हरी झंडी

खबर बगहा से है जहां बाढ़ की त्रासदी के बाद केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे नें वाल्मिकीनगर के चकदहवा में आज बाढ़ राहत सामग्री के दूसरे चरण की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी।

केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने बाढ़ पीड़ितों का किया खाद्य वितरण, CIL ने 35 गाड़ियों को दिखायी हरी झंडी

बेतिया : खबर बगहा से है जहां बाढ़ की त्रासदी के बाद केंद्रीय मंत्री सतीश चंद्र दुबे नें वाल्मिकीनगर के चकदहवा में आज बाढ़ राहत सामग्री के दूसरे चरण की शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने सैकड़ों बाढ़ पीड़ितों में राहत सामग्री बांटी। खास बात यह है कि नेपाल सीमा पर लक्ष्मीपुर रामपुरवा के इलाके में देर शाम तक केंद्रीय मंत्री और विधायक बाढ़ पीड़ितों का एक-एक कर पीड़ा सुनते और उसके निदान में जुटे रहें। दरअसल, कोयला एवं खनन मंत्रालय की आनुषंगिक कंपनी कोल इंडिया लिमिटेड (CIL) द्वारा उपलब्ध कराई गई बाढ़ राहत सामग्री से लदी 35 गाड़ियों को बेतिया से हरी झंडी दिखाकर प्रभावित क्षेत्रों के लिए रवाना किया। 

केंद्रीय मंत्री ने कहा- इस कठिन घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है

इसी कड़ी में केंद्रीय मंत्री सतीश दूबे के साथ लौरिया से बीजेपी विधायक विनय बिहारी और बगहा सदर विधायक राम सिंह ने योगापट्टी, पतिलार, गंडक पार के प्रखंड और बगहा शहर के वार्ड नंबर-एक, दो, वाल्मिकीनगर चकदहवा में बाढ़ प्रभावितों के बीच स्वयं राहत सामग्री का वितरण कराया। बताया जा रहा है कि विशेष राहत कैंप के इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि इस कठिन घड़ी में बाढ़ प्रभावित परिवारों तक आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमारा प्रयास है कि हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचे और कोई भी परिवार स्वयं को अकेला महसूस न करें। चंपारण की जनता के प्रति मेरा दायित्व केवल एक जनप्रतिनिधि का नहीं, बल्कि अपने परिवार के सदस्य का भी है। 

जबतक हमारे लोगों के जीवन में सामान्य स्थिति नहीं लौटती, हम हरसंभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे - सतीश चंद्र दुबे

उन्होंने कहा कि जबतक हमारे लोगों के जीवन में सामान्य स्थिति नहीं लौटती, हम हरसंभव सहायता के लिए तत्पर रहेंगे। आपदा की इस घड़ी में हम सबका एक ही संकल्प है चंपारण का कोई भी परिवार स्वयं को अकेला न समझे। लिहाजा सामाजिक कार्यकर्त्ताओं की हौंसला अफजाई कर उन्हें सम्मानित भी किया गया। मौके पर एसएसबी अधिकारी और स्थानीय मुखिया समेत कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहें। बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने इस मानवीय पहल के लिए कोल इंडिया लिमिटेड का हृदय से आभार जताया, जिसने संकट की इस घड़ी में सहयोग का हाथ बढ़ाया है जो काबिले तारीफ है। 

बेतिया से परवेज आलम की रिपोर्ट

Trending News

SSP ने कहा- दुर्गा पूजा को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात, सोशल मीडिया पर भी नजर
SSP ने कहा- दुर्गा पूजा को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, संवेदनशील इलाकों में फोर्स तैनात, सोशल मीडिया पर भी नजर
Oct 13, 2026, 10:38:00 AM
भू-माफिया के ठिकाने पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख कैश व हथियार बरामद
भू-माफिया के ठिकाने पर पुलिस की बड़ी छापेमारी, 27 लाख कैश व हथियार बरामद
Oct 13, 2026, 10:20:00 AM
CEC और SIR के खिलाफ पटना में आज राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा व लेफ्ट के नेता
CEC और SIR के खिलाफ पटना में आज राजभवन मार्च, बड़ी संख्या में जुटेंगे युवा व लेफ्ट के नेता
Oct 13, 2026, 9:59:00 AM
CJP प्रोटेस्ट : दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, हिरासत में सौरव और आशुतोष
CJP प्रोटेस्ट : दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, हिरासत में सौरव और आशुतोष
Oct 13, 2026, 9:48:00 AM
INDvsWI : चौथे टी20 के लिए हैदराबाद पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
INDvsWI : चौथे टी20 के लिए हैदराबाद पहुंची टीम इंडिया, एयरपोर्ट पर भव्य स्वागत
Oct 13, 2026, 9:21:00 AM
कैंडल मार्च निकाल विस्थापितों की चेतावनी, नियोजन पत्र दो या उग्र आंदोलन झेलो
कैंडल मार्च निकाल विस्थापितों की चेतावनी, नियोजन पत्र दो या उग्र आंदोलन झेलो
Oct 13, 2026, 8:23:00 AM
दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर SP का निरीक्षण, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी
दुर्गा पूजा की सुरक्षा को लेकर SP का निरीक्षण, असामाजिक तत्वों को सख्त चेतावनी
Oct 13, 2026, 8:18:00 AM
6 राज्यों में नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति, देखें लिस्ट
6 राज्यों में नए राज्यपाल, राष्ट्रपति ने की नियुक्ति, देखें लिस्ट
Oct 12, 2026, 10:18:00 PM
स्कूल के पास किराए के मकान से 51 लीटर बीयर समेत अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
स्कूल के पास किराए के मकान से 51 लीटर बीयर समेत अंग्रेजी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Oct 12, 2026, 9:40:00 PM
भागलपुर जेल से रिहा हुआ कुख्यात, पुलिस प्रशासन अलर्ट
भागलपुर जेल से रिहा हुआ कुख्यात, पुलिस प्रशासन अलर्ट
Oct 12, 2026, 9:32:00 PM