सरकारी अस्पताल में डॉक्टर पर हथौड़े से हमला, पहुंची पुलिस

बड़ी ख़बर बगहा से है, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा 1 पतिलार अंतर्गत (एपीएचसी) भैरोगंज में शुक्रवार की दोपहर ड्यूटी के दौरान चिकित्सक डॉ दिवाकर पांडेय के साथ चार अज्ञात बदमाशों ने मारपीट की है।

सरकारी अस्पताल में डॉक्टर पर हथौड़े से हमला, पहुंची पुलिस

बड़ी ख़बर बगहा से है, जहां प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बगहा 1 पतिलार अंतर्गत (एपीएचसी) भैरोगंज में शुक्रवार की दोपहर ड्यूटी के दौरान चिकित्सक डॉ दिवाकर पांडेय के साथ चार अज्ञात बदमाशों ने मारपीट की है। आरोप है कि दो बाइक पर सवार होकर पहुंचे हमलावरों ने चिकित्सक पर हथौड़े से हमला कर दिया। 

घटना में चिकित्सक के बाएं पैर में गंभीर चोट आई है। दावा किया जा रहा है की चिकित्सक का एक पैर टूट गया है। घायल चिकित्सक को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में भर्ती कराया गया है। सरेआम हुईं इस घटना की पुष्टि करते हुए PHC प्रभारी डॉ राजेश सिंह नीरज नें सीविल सर्जन बेतिया समेत भैरोगंज थाने में शिकायत दर्ज़ करवाने की जानकारी दी है।

बताया जा रहा है की भैरोगंज थाने से महज़ कुछ दूरी पर स्थित APHC में धरती के भगवान के साथ हुईं मारपीट की घटना के बाद एपीएचसी परिसर में अफरा-तफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई। जानकारी के मुताबिक आयुष चिकित्सक डॉ. दिवाकर पांडेय शुक्रवार को भैरोगंज एपीएचसी में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान दो बाइक से पहुंचे चार अज्ञात लोगों ने पहले पर्ची लिखने की बात कही। फ़िर चिकित्सक के साथ मारपीट करने लगे। इसी क्रम में एक झोले में लेकर अस्पताल पहुंचे हथौड़े से उनपर हमला कर उन्हें घायल कर दिया गया।

घटना को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। ANM गज़ाला प्रवीण ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी बगहा 1 को सूचना दी। लिहाजा घटना की सूचना मिलते ही भैरोगंज थाना पुलिस एपीएचसी पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने अस्पताल परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान करने की कोशिश कि जा रहीं है। पुलिस ने अस्पताल के चिकित्सक औऱ स्वास्थ्यकर्मियों से भी घटना के संबंध में पूछताछ की।

घटना की जानकारी मिलने पर बगहा 1 पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी भी भैरोगंज एपीएचसी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल चिकित्सक सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मियों से घटना की पूरी जानकारी ली। इस घटना के बाद एपीएचसी में कार्यरत चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मियों में सुरक्षा को लेकर भय का माहौल है। 

इस संबंध में भैरोगंज थानाध्यक्ष सीता केवट ने बताया कि चिकित्सक की ओर से थाने में लिखित आवेदन प्राप्त होने पर क़ानूनी कार्रवाई होगी। पुलिस अपने स्तर से मामले की गहन जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हमलावरों की पहचान कि जा रही है। 

बता दें कि भैरोगंज थाना से महज़ कुछ दूरी पर बाज़ार में भीड़ भाड़ वाले इलाके में APHC है। जहां सरेआम चिकित्सक पर हमला नें पुलिस की गश्ती समेत कार्यशैली पर भी सवाल खड़े क़र दिए हैं। अब हमलावर कौन थे। चिकित्सक दिवाकर पाण्डेय से उनकी क्या अदावत थी। इसकी भी जांच ज़रूरी है, क्या जख़्मी चिकित्सक उन्हें पहचानते हैं या नहीं यह तो पुलिस की जांच में सामने आएगा। 

बगहा से परवेज आलम की रिपोर्ट 

Trending News

 कक्षा 11वीं-12वीं के छात्रों को कोचिंग में निःशुल्क पढ़ाई, स्टूडेंट मेंटरशिप प्रोग्राम का शुभारंभ
कक्षा 11वीं-12वीं के छात्रों को कोचिंग में निःशुल्क पढ़ाई, स्टूडेंट मेंटरशिप प्रोग्राम का शुभारंभ
Aug 22, 2026, 1:19:00 PM
सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बजा फायर अलार्म, मचा हड़कंप
सप्तक्रांति एक्सप्रेस में बजा फायर अलार्म, मचा हड़कंप
Aug 22, 2026, 1:05:00 PM
पुलिस और राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली
पुलिस और राहुल दुबे गैंग के गुर्गों के बीच मुठभेड़, दो अपराधियों के पैर में लगी गोली
Aug 22, 2026, 12:49:00 PM
 नदियां उफान पर, बिहार में बाढ़ का खतरा! पटना से भागलपुर तक अलर्ट, डूबने लगे गांव-खेत
नदियां उफान पर, बिहार में बाढ़ का खतरा! पटना से भागलपुर तक अलर्ट, डूबने लगे गांव-खेत
Aug 22, 2026, 12:37:00 PM
शिक्षक नियुक्ति विवाद में बड़ा मोड़, कमीशन ने तय की दावे की अंतिम डेडलाइन
शिक्षक नियुक्ति विवाद में बड़ा मोड़, कमीशन ने तय की दावे की अंतिम डेडलाइन
Aug 22, 2026, 12:14:00 PM
तेजस्वी यादव की विदाई की शुरुआत है प्रशांत पांडे का आगमन!
तेजस्वी यादव की विदाई की शुरुआत है प्रशांत पांडे का आगमन!
Aug 22, 2026, 12:01:00 PM
कनाडा: गुरुद्वारे में पेचकस से हमला, ग्रंथी समेत दो घायल, कनाडा के पीएम ने की निंदा
कनाडा: गुरुद्वारे में पेचकस से हमला, ग्रंथी समेत दो घायल, कनाडा के पीएम ने की निंदा
Aug 22, 2026, 11:47:00 AM
सरकारी अस्पताल में डॉक्टर पर हथौड़े से हमला, पहुंची पुलिस
सरकारी अस्पताल में डॉक्टर पर हथौड़े से हमला, पहुंची पुलिस
Aug 22, 2026, 11:44:00 AM
BCCL में अनुकंपा नौकरी की मांग को लेकर पहुंचे युवक से कथित दुर्व्यवहार, CMD समेत तीन पर FIR
BCCL में अनुकंपा नौकरी की मांग को लेकर पहुंचे युवक से कथित दुर्व्यवहार, CMD समेत तीन पर FIR
Aug 22, 2026, 11:35:00 AM
जयंत के समर्थन में उतरी मायावती, अखिलेश पर जमकर साधा निशाना
जयंत के समर्थन में उतरी मायावती, अखिलेश पर जमकर साधा निशाना
Aug 22, 2026, 11:33:00 AM