शोक में तब्दील हुआ जश्न का मौका, बेकाबू बस ने कई लोगों को रौंदा, पांच की मौत

राज्य के पश्चिम चंपारण जिले से दर्दनाक खबर है। यहां एक तेज रफ्तार बस ने कई लोगों को कुचल दिया। इस भीषण घटना में पांच लोगों के मरने की खबर है।

शोक में तब्दील हुआ जश्न का मौका, बेकाबू बस ने कई लोगों को रौंदा, पांच की मौत

राज्य के पश्चिम चंपारण जिले से दर्दनाक खबर है। यहां एक तेज रफ्तार बस ने कई लोगों को कुचल दिया। इस भीषण घटना में पांच लोगों के मरने की खबर है। जबकि कई घायल बताये जा रहे हैं। घायलों में कुछ की हालत गंभीर बतायी जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। पुलिस पूरे मामले की पडताल में जुटी हुई है। घटना बीती रात की बतायी जा रही है।

मिली जानकारी के अनुसार पश्चिम चम्पारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र के बनकटवा में तेज रफ्तार बस ने एक साथ कई लोगों को कुचल डाला, बताया जा रहा है कि बीती देर रात 11 बजे के करीब घटना घटी। मिली खबर के अनुसार एनएच 727 पर बसवरिया और पराउ टोला के पास ट्रक से टक्कर बचाने के प्रयास में बस सडक किनारे लगी भीड में जा घुसी।

प्राप्त खबर के अनुसार स्थानीय निवासी देवेंद्र दुबे के घर बेटे ने जन्म लिया था। जन्म की खुशी में छठ्ठी और ऑर्केस्ट्रा कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम चल रहा था और इलाके लोग उसे देख रहे थे। तभी गोरखपुर से बेतिया तेज रफ्तार में जा रही बस, एक ट्रक से टक्कर के बचाने के प्रयास में आर्केस्ट्रा कार्यक्रम वाली भीड में जा घुसी। बस ने कई लोगों को कुचल दिया।

अचानक घटे इस हादसे के बाद चीख पुकार मच गयी। देखते ही देखते जश्न का माहौल शोक में बदल गया। कार्यक्रम को देख रहे बच्चे के पिता इस हादसे का शिकार बन गये। हादसे में दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड दिया जबकि तीन अन्य की अस्पताल में मौत हो गयी। घायलों को स्थानीय अस्पताल के साथ बेतिया में एडमिट कराया गया है। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने बस में तोडफोड भी की। 

इधर घटना की जानकारी मिलते ही लौरिया थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामले को शांत कराया। पुलिस ने सभी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पुलिस पूरे मामले की पडताल में लगी हुई है।


Trending News

 'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
'अबुआ सरकार' से 'ठगुआ सरकार' तक, भाजपा कार्यसमिति ने झारखंड सरकार को घेरा
Oct 25, 2026, 6:55:00 PM
 SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
SP के नेतृत्व में पलामू पुलिस ने लगाई 'Run For Unity', दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
Oct 25, 2026, 6:48:00 PM
 पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लूट की योजना विफल, 5 शातिर अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 6:34:00 PM
आतंक का पर्याय बना पागल बंदर रेस्क्यू, व्यवसायियों ने ली राहत की सांस
आतंक का पर्याय बना पागल बंदर रेस्क्यू, व्यवसायियों ने ली राहत की सांस
Oct 25, 2026, 6:17:00 PM
 आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
आभूषण दुकानों में छापेमारी, चार थानों की पुलिस के साथ 30 से अधिक जवान रहे तैनात
Oct 25, 2026, 6:00:00 PM
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
हत्या के प्रयास मामले में दो नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप
Oct 25, 2026, 5:39:00 PM
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
दो बैलों के साथ अमानवीय व्यवहार, एक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल, थाने का घेराव करेगी भाजपा
Oct 25, 2026, 5:30:00 PM
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
ब्रेजा कार से 172.8 लीटर विदेशी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
Oct 25, 2026, 5:15:00 PM
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
मोतिहारी में सवर्ण आयोग के अध्यक्ष डॉ महाचन्द्र सिंह का भव्य अभिनंदन, EWS और UGC विवाद पर दिया बयान
Oct 25, 2026, 5:06:00 PM
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
पुलिस ने बरामद किए 57 गुम मोबाइल, छह महीने में 684 फोन रिकवर
Oct 25, 2026, 4:30:00 PM