पुलिस की बड़ी कामयाबी, एक लाख की इनामी महिला नक्सली विनीता गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को दे रही थी चकमा

जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रही एक लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली विनीता भारती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस की बड़ी कामयाबी, एक लाख की इनामी महिला नक्सली विनीता गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को दे रही थी चकमा

बेगूसराय : जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रही एक लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली विनीता भारती को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। डीआईयू, बेगूसराय जिला पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बरौनी थाना क्षेत्र के बथौली गांव में छापेमारी कर उसे गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई को जिले में नक्सल गतिविधियों पर लगाम लगाने की दिशा में पुलिस की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। 

गिरफ्तार महिला की पहचान दरभंगा जिले के रूप में हुई है

गिरफ्तार महिला की पहचान दरभंगा जिले के बहेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत लालपुर शिवराम निवासी बिनीता भारती के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह बिनीता भारती के अलावा श्वेता, अनीता, प्रतिमा और कल्पना जैसे अलग-अलग नामों से भी पहचानी जाती रही है। बताया जा रहा है कि उसके खिलाफ विभिन्न मामलों में कुल पांच प्राथमिकी दर्ज हैं। इन्हीं मामलों में उसकी संलिप्तता को लेकर पुलिस लंबे समय से उसकी तलाश कर रही थी।

4 मई 2026 को घोषित हुआ था एक लाख का इनाम

मिली जानकारी के अनुसार, बिहार पुलिस मुख्यालय के आईजी अभियान की ओर से चार मई 2026 को बिनीता भारती की गिरफ्तारी के लिए एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया गया था। इनाम घोषित होने के बाद से ही पुलिस की विशेष टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं। लंबे समय तक पुलिस की पकड़ से बाहर रहने के कारण वह सुरक्षा एजेंसियों के लिए चुनौती बनी हुई थी। इसी बीच पुलिस को उसके बरौनी थाना क्षेत्र के बथौली गांव में मौजूद होने की गुप्त सूचना मिली। सूचना मिलते ही डीआईयू, बेगूसराय पुलिस और एसटीएफ की संयुक्त टीम ने आपसी समन्वय के साथ छापेमारी की रणनीति तैयार की। इसके बाद निर्धारित स्थान पर कार्रवाई करते हुए महिला को गिरफ्तार कर लिया गया।

अब खंगाला जा रहा आपराधिक इतिहास

गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब बिनीता भारती के आपराधिक इतिहास और उसकी पूर्व की गतिविधियों की पड़ताल में जुट गई है। उसके अलग-अलग नामों के इस्तेमाल के पीछे की वजह, नक्सली गतिविधियों में कथित भूमिका और दर्ज पांचों प्राथमिकी से जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि गिरफ्तारी से पहले वह किन लोगों के संपर्क में थी और बथौली गांव में किस उद्देश्य से रह रही थी। 

पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है

फिलहाल इस गिरफ्तारी को बेगूसराय पुलिस के नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, इस मामले में आगे की जांच और पुलिस की आधिकारिक विस्तृत जानकारी सामने आने के बाद ही उसकी भूमिका से जुड़े अन्य तथ्यों की पूरी तस्वीर स्पष्ट हो सकेगी। लंबे समय से फरार चल रही एक लाख रुपए की इनामी महिला की गिरफ्तारी ने एक बार फिर यह संकेत दिया है कि पुलिस की विशेष टीमें ऐसे मामलों में लगातार सक्रिय हैं। अब देखना होगा कि पूछताछ के दौरान पुलिस को नक्सली नेटवर्क और पुराने मामलों से जुड़े कौन-कौन से अहम सुराग मिलते हैं।

बेगूसराय से अजय कुमार शास्त्री की रिपोर्ट

Trending News

वाराणसी और प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गंगा-यमुना में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
वाराणसी और प्रयागराज में कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, गंगा-यमुना में श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
Nov 24, 2026, 8:52:00 AM
पुलिस की बड़ी कामयाबी, एक लाख की इनामी महिला नक्सली विनीता गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को दे रही थी चकमा
पुलिस की बड़ी कामयाबी, एक लाख की इनामी महिला नक्सली विनीता गिरफ्तार, लंबे समय से पुलिस को दे रही थी चकमा
Nov 24, 2026, 8:43:00 AM
कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या में जयकारों से गूंजा सरयू घाट, पुरी में जगन्नाथ दर्शन को उमड़े भक्त
कार्तिक पूर्णिमा पर अयोध्या में जयकारों से गूंजा सरयू घाट, पुरी में जगन्नाथ दर्शन को उमड़े भक्त
Nov 24, 2026, 8:36:00 AM
पल भर में मच गया हाहाकार, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में पांच की मौत, कई अन्य घायल
पल भर में मच गया हाहाकार, ट्रक और स्कॉर्पियो की टक्कर में पांच की मौत, कई अन्य घायल
Nov 24, 2026, 8:19:00 AM
बडी खबर: नेपाल में आया भूकंप, भारत में भी महसूस किए गए झटके
बडी खबर: नेपाल में आया भूकंप, भारत में भी महसूस किए गए झटके
Nov 24, 2026, 8:03:00 AM
सहरसा की यूथ आइकॉन गुरप्रीत कौर ने बढ़ाया मान, बिहार विधानसभा में लगातार तीसरी बार करेंगी प्रतिनिधित्व
सहरसा की यूथ आइकॉन गुरप्रीत कौर ने बढ़ाया मान, बिहार विधानसभा में लगातार तीसरी बार करेंगी प्रतिनिधित्व
Nov 23, 2026, 7:56:00 PM
अब चटाई पर चमकेगी जादुपेटिया चित्रकला, कलाकारों को मिलेगा नया बाजार
अब चटाई पर चमकेगी जादुपेटिया चित्रकला, कलाकारों को मिलेगा नया बाजार
Nov 23, 2026, 7:43:00 PM
कार्तिक पूर्णिमा पर कौनहारा घाट में कंट्रोल रूम स्थापित, सभापति ने किया उद्घाटन
कार्तिक पूर्णिमा पर कौनहारा घाट में कंट्रोल रूम स्थापित, सभापति ने किया उद्घाटन
Nov 23, 2026, 7:30:00 PM
एचपीवी टीकाकरण अभियान में बिहार की बड़ी उपलब्धि, 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले राज्यों में शामिल
एचपीवी टीकाकरण अभियान में बिहार की बड़ी उपलब्धि, 100 प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने वाले राज्यों में शामिल
Nov 23, 2026, 7:24:00 PM
स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, विभागीय कार्रवाई पर टिकी नजरें
स्कूल में शिक्षक-शिक्षिका का कथित आपत्तिजनक वीडियो वायरल, विभागीय कार्रवाई पर टिकी नजरें
Nov 23, 2026, 7:14:00 PM