बालिका गृह से पांच बच्चियां लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

बेगूसराय में बालिका गृह की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जिले के बालिका गृह से पांच बच्चियों के एक साथ लापता होने की घटना ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं।

बालिका गृह से पांच बच्चियां लापता, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल

बेगूसराय में बालिका गृह की सुरक्षा व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। जिले के बालिका गृह से पांच बच्चियों के एक साथ लापता होने की घटना ने प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़े कर दिए हैं। घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना पर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू करते हुए बच्चियों की तलाश में अभियान चलाया।

बेगूसराय के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) अश्वनी  कुमार के अनुसार, लापता हुई पांच बच्चियों में से तीन को सुरक्षित बरामद कर लिया गया है, जबकि दो अन्य बच्चियों की तलाश लगातार जारी है। पुलिस विभिन्न संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है. और आसपास के क्षेत्रों के साथ-साथ सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि घटना के हर पहलू की गंभीरता से जांच की जा रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बच्चियां बालिका गृह से कैसे बाहर निकलीं और सुरक्षा व्यवस्था में आखिर किस स्तर पर चूक हुई। वहीं, बालिका गृह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती तो इतनी बड़ी घटना नहीं होती।

फिलहाल पुलिस की प्राथमिकता दोनों लापता बच्चियों को सुरक्षित बरामद करना है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। इस घटना के बाद बालिका गृहों की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग भी तेज हो गई है। पूरे मामले पर पुलिस और जिला प्रशासन की नजर बनी हुई है तथा जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारण स्पष्ट हो सकेंगे।

बेगूसराय से अजय कुo शास्त्री की रिपोर्ट 

Trending News

विवाद के बाद पत्नी आयी थी मायके, दामाद ने रेत दिया ससुर का गला
विवाद के बाद पत्नी आयी थी मायके, दामाद ने रेत दिया ससुर का गला
Jul 28, 2026, 12:21:00 PM
'बांकीपुर मेरा घर, इसे कोई नहीं भेद सकता' नितिन नवीन बोले-30 जुलाई को बनेगा नया कीर्तिमान
'बांकीपुर मेरा घर, इसे कोई नहीं भेद सकता' नितिन नवीन बोले-30 जुलाई को बनेगा नया कीर्तिमान
Jul 28, 2026, 12:13:00 PM
बांकीपुर में NDA का शक्ति प्रदर्शन, CM सम्राट बोले-एक-एक वोट BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा को मिलेगा
बांकीपुर में NDA का शक्ति प्रदर्शन, CM सम्राट बोले-एक-एक वोट BJP प्रत्याशी नीरज सिन्हा को मिलेगा
Jul 28, 2026, 11:59:00 AM
वन्यजीव संरक्षण के लिए 75 इको-कॉरिडोर का मास्टर प्लान तैयार, 14 क्षेत्र घोषित हुए अति संवेदनशील
वन्यजीव संरक्षण के लिए 75 इको-कॉरिडोर का मास्टर प्लान तैयार, 14 क्षेत्र घोषित हुए अति संवेदनशील
Jul 28, 2026, 11:57:00 AM
नक्सल के खिलाफ बड़ी सफलता, कई नक्सिलयों ने डाले हथियार
नक्सल के खिलाफ बड़ी सफलता, कई नक्सिलयों ने डाले हथियार
Jul 28, 2026, 11:50:00 AM
CID मुख्यालय पहुंचे पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते, मीडिया के सवालों पर साधी चुप्पी
CID मुख्यालय पहुंचे पूर्व अध्यक्ष एल. खियांग्ते, मीडिया के सवालों पर साधी चुप्पी
Jul 28, 2026, 11:46:00 AM
श्रावणी मेला 2026: पहली बार टेंट सिटी, एलईडी पर होंगे बाबा बैद्यनाथ के लाइव दर्शन, जीविका दीदी भी...
श्रावणी मेला 2026: पहली बार टेंट सिटी, एलईडी पर होंगे बाबा बैद्यनाथ के लाइव दर्शन, जीविका दीदी भी...
Jul 28, 2026, 11:43:00 AM
झारखंड में लाल आतंक पर बड़ा प्रहार, टॉप कमांडरों के करीबी 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर
झारखंड में लाल आतंक पर बड़ा प्रहार, टॉप कमांडरों के करीबी 16 नक्सलियों ने किया सरेंडर
Jul 28, 2026, 11:31:00 AM
बिहार बंद के दौरान गोपालगंज में हिंसा, पुलिस, मीडिया और आमजन पर हमला करने वाले उपद्रवी गिरफ्तार
बिहार बंद के दौरान गोपालगंज में हिंसा, पुलिस, मीडिया और आमजन पर हमला करने वाले उपद्रवी गिरफ्तार
Jul 28, 2026, 11:27:00 AM
ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर रातों रात बना दिया चचरी का पुल, मगरमच्छ ने सिस्टम से लड़ना सीखा दिया
ग्रामीणों ने चंदा इकट्ठा कर रातों रात बना दिया चचरी का पुल, मगरमच्छ ने सिस्टम से लड़ना सीखा दिया
Jul 28, 2026, 11:14:00 AM