यात्री से भरी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन दर्जन से ज्यादा यात्री घायल, कई की हालत गंभीर

राज्य के औरंगाबाद जिले से बडी खबर है। यहां एक भीषण सडक हादसे में तीन दर्जन से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है। जबकि कई अन्य घायल बताये जा रहे हैं।

यात्री से भरी बस में ट्रक ने मारी टक्कर, तीन दर्जन से ज्यादा यात्री घायल, कई की हालत गंभीर

राज्य के औरंगाबाद जिले से बडी खबर है। यहां एक भीषण सडक हादसे में तीन दर्जन से ज्यादा यात्रियों के घायल होने की सूचना है। जबकि कई अन्य घायल बताये जा रहे हैं। घायलों में कई की हालत नाजुक है। बस वाराणसी से झारखंड के पाटन जा रही थी। घटना बीती देर रात की बतायी जा रही है। हादसे के बाद पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार जिले के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जीटी बाइपास ओवरब्रिज के पास महिंद्रा शोरूम के सामने गुरुवार की तडके करीब ढाई बजे एक यात्री बस और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में बस पर सवार करीब 20 यात्री घायल हो गए। इनमें पांच यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने बस में पीछे से टक्कर मार दिया। 

बताया जा रहा है कि हंसराज नामक बस वाराणसी से झारखंड के पाटन (डालटेनगंज) जा रही थी। जीटी बाइपास ओवरब्रिज से डालटेनगंज की ओर जाने के लिए बस सर्विस रोड पर उतर रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि तेज आवाज हुई। इस हादसे में जीटी रोड का लोहे का डिवाइडर भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी, जबकि ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

इधर हादसे की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीणों की नींद खुल गई। यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण दौड़े पहुंचे और बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने में मदद की। बस पर अंकित नंबर के आधार पर उसके मालिक को घटना की सूचना दे दी गई है। घटना की जानकारी मिलने के बाद घायलों के स्वजन सदर अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

औरंगाबाद से रूपेश की रिपोर्ट

Trending News

RIMS में मेडिकल सीटों का मेगा विस्तार, PG 275 और पोस्ट-PG 100 करने की तैयारी
RIMS में मेडिकल सीटों का मेगा विस्तार, PG 275 और पोस्ट-PG 100 करने की तैयारी
Aug 13, 2026, 11:41:00 AM
JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले में नया ट्विस्ट, पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने लगाई जमानत की गुहार
JPSC-JSSC परीक्षा घोटाले में नया ट्विस्ट, पूर्व अध्यक्ष एल ख्यांग्ते ने लगाई जमानत की गुहार
Aug 13, 2026, 11:31:00 AM
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां अंतिम चरण में, DC-SSP ने किया परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण
Aug 13, 2026, 11:31:00 AM
ट्रेन में लावारिस मिला बैग और बोरा, जीआरपी पहुंची तो उड़ गए होश
ट्रेन में लावारिस मिला बैग और बोरा, जीआरपी पहुंची तो उड़ गए होश
Aug 13, 2026, 11:27:00 AM
कैब बुकिंग में टिप ! हो सकता है अहम बदलाव, मंत्रालय ने जारी किया निर्देश
कैब बुकिंग में टिप ! हो सकता है अहम बदलाव, मंत्रालय ने जारी किया निर्देश
Aug 13, 2026, 11:24:00 AM
किराना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, पुलिस ने किया भंडाफोड़
किराना दुकान की आड़ में चल रहा था अवैध शराब कारोबार, पुलिस ने किया भंडाफोड़
Aug 13, 2026, 11:20:00 AM
CM सम्राट चौधरी ने युवाओं की मौज कर दी, दो बड़े फैसले से नौकरियों की होगी बारिश
CM सम्राट चौधरी ने युवाओं की मौज कर दी, दो बड़े फैसले से नौकरियों की होगी बारिश
Aug 13, 2026, 11:06:00 AM
अपराधियों का दुस्साहस, घर के पास वॉक कर रहे ठेकेदार को मारी पांच गोलियां, सरेआम हत्या से मचा हडकंप
अपराधियों का दुस्साहस, घर के पास वॉक कर रहे ठेकेदार को मारी पांच गोलियां, सरेआम हत्या से मचा हडकंप
Aug 13, 2026, 11:04:00 AM
गश्त पर निकले टाइगर मोबाइल जवान पर हमला, पत्थर से सिर फोड़ा; आरोपी गिरफ्तार
गश्त पर निकले टाइगर मोबाइल जवान पर हमला, पत्थर से सिर फोड़ा; आरोपी गिरफ्तार
Aug 13, 2026, 10:44:00 AM
तिरंगे के रंग में रंगा मधुबनी, सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जनसैलाब, DM-SP भी साथ
तिरंगे के रंग में रंगा मधुबनी, सड़कों पर दिखा देशभक्ति का जनसैलाब, DM-SP भी साथ
Aug 13, 2026, 10:33:00 AM