ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला, बंगाल में TMC टूटी, 58 विधायक हुए बागी, अलग गुट बनाया

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला हो गया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) में फूट पड़ गई है। विधायक ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी के 58 बागी विधायकों ने विधायक दल का नेता घोषित किया।

ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला, बंगाल में TMC टूटी, 58 विधायक हुए बागी, अलग गुट बनाया

पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के साथ बड़ा खेला हो गया है।  तृणमूल कांग्रेस (TMC) में फूट पड़ गई है। विधायक ऋतब्रत बनर्जी को पार्टी के 58 बागी विधायकों ने विधायक दल का नेता घोषित किया। बुधवार को विधानसभा अध्यक्ष रथींद्र बोस से मिलकर समर्थन पत्र भी सौंपा। कथित बागी गुट के कई सदस्यों ने TMC के 80 विधायकों में से ज़्यादातर के समर्थन का दावा किया। उन्होंने ममता बनर्जी द्वारा शोभनदेव चट्टोपाध्याय को विपक्ष का नेता बनाए जाने पर आपत्ति जताई है। 

TMC विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष को 58 हस्ताक्षरों वाला एक पत्र सौंपा है, जिसमें नेता प्रतिपक्ष (LoP) के तौर पर ऋतब्रत बंद्योपाध्याय के नाम का प्रस्ताव किया गया है। अध्यक्ष ने इस पत्र को स्वीकार कर लिया है। पार्टी के विधायकों का एक धड़ा शोभनदेब चट्टोपाध्याय को नेता प्रतिपक्ष मानने से इनकार कर रहा है।  शोभनदेब चट्टोपाध्याय को ममता बनर्जी ने नेता प्रतिपक्ष के पद के लिए चुना है।  

सोमवार को अभिषेक बनर्जी के लेटर हेड पर स्पीकर को भेजे गए पत्र में शोभनदेव को नेता विपक्ष बनाने का प्रस्ताव भेजा था। विधायक संदीपन साहा और ऋतब्रत बनर्जी ने शिकायत की थी कि इस प्रस्ताव पर उनके हस्ताक्षर फर्जी हैं। शिकायत के बाद ममता ने दोनों विधायकों को पार्टी से निष्कासित कर दिया था। साहा और बनर्जी का आरोप है कि यह शिकायत करने पर ही दोनों TMC से निकाले गए।

विधानसभा चुनाव में TMC के 80 विधायक जीते हैं, अलग गुट बनाने के लिए इन्हें नियमों के अनुसार कम से कम दो तिहाई यानी कि 53 विधायक चाहिए। इस गुट ने अपने समर्थन में 60 विधायकों के होने का दावा किया है। वहीं TMC में बंटवारे की खबर के बीच ममता बनर्जी ने बंगाल में अपनी सभी कमेटियां भंग कर दी, बगावत के बाद सांगठनिक फेरबदल का ऐलान किया है। तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने बुधवार को पश्चिम बंगाल में अपनी सभी सांगठनिक कमेटियां भंग कर दीं और पार्टी के ढांचे की व्यापक समीक्षा का ऐलान किया।

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को फेसबुक पर वीडियो मैसेज जारी कर भाजपा और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस TMC विधायकों पर पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल होने का दबाव बना रही है। बता दें कि 31 मई को ममता की बैठक में 80 में 60 विधायक नहीं पहुंचे थे। ममता ने TMC विधायकों की बैठक बुलाई थी, लेकिन 80 में से सिर्फ 20 विधायक ही पहुंचे। 60 विधायकों के नहीं आने पर बैठक टाल दी गई। TMC प्रवक्ता कुनाल घोष ने कहा कि सभी विधायक अभिषेक बनर्जी पर हमले के विरोध में प्रदर्शन की तैयारी में व्यस्त हैं।

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM