सरकारी शिक्षक बना चिटफंड ठग, सुकन्या समृद्धि के नाम पर 15 हजार लोगों से 47 करोड़ रुपये की ठगी

सरकारी शिक्षक बना चिटफंड ठग, सुकन्या समृद्धि के नाम पर 15 हजार लोगों से 47 करोड़ रुपये की ठगी

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक सरकारी शिक्षक द्वारा सुकन्या समृद्धि योजना सहित कई सरकारी योजनाओं के नाम पर करोड़ों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस बड़े वित्तीय घोटाले के मुख्य आरोपी जगमोहन सिंह चौहान (55 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पर लगभग 150 करोड़ रुपये की हेरा-फेरी करने का आरोप है।

मूल रूप से टिहरी गढ़वाल के सटेन गजा (थाना नरेंद्रनगर) का रहने वाला जगमोहन सिंह चौहान वर्तमान में सरस्वती विहार, नेहरू कॉलोनी, देहरादून में रह रहा था।

पत्नी के नाम पर चिटफंड कंपनी चलाता था आरोपी

जांच में सामने आया कि चौहान ने अपनी पत्नी के नाम पर “दून समृद्धि निधि लिमिटेड” नाम से एक चिटफंड कंपनी शुरू की थी। पुलिस को अब उसके अन्य सहयोगियों की तलाश है।
एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि आरोपी ने सरकारी शिक्षक के अपने पद का फायदा उठाते हुए लोगों का विश्वास जीता और उन्हें निवेश के नाम पर फंसा लिया।

पिछले कई महीनों से इस कंपनी के खिलाफ रिटर्न न देने और रकम न लौटाने की शिकायतें मिल रही थीं। जांच के दौरान खुलासा हुआ कि यह कंपनी वर्ष 2022 से दून यूनिवर्सिटी रोड स्थित संस्कार एन्कलेव में संचालित हो रही थी। आरोपी ने लोगों से आरडी, एफडी और डीडीएस खातों में निवेश कराने के नाम पर करोड़ों रुपये ठग लिए।

रियल एस्टेट कारोबार का झांसा देकर लूटी रकम

पुलिस जांच में यह भी पता चला कि आरोपी जगमोहन सिंह चौहान लोगों को यह कहकर भ्रमित करता था कि उसका कुमाऊं क्षेत्र में रियल एस्टेट प्रोजेक्ट चल रहा है, जहाँ फ्लैट बनाए जा रहे हैं। इसी निवेश में बेहतर रिटर्न देने का लालच देकर उसने हजारों लोगों से रकम वसूली।
पीड़ितों के अनुसार, चौहान ने खुद को एक सम्मानित पारिवारिक व्यक्ति बताकर भरोसा जीता — यहां तक कि यह दावा किया कि उसके दोनों बच्चे एक प्रसिद्ध मेडिकल कॉलेज में पढ़ते हैं।

पुलिस अब ठगी में शामिल अन्य लोगों की पहचान और पूरे घोटाले की रकम का पता लगाने में जुटी है।

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM