राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का आया पहला बयान, बाबा बागेश्वर बोले-अगर पर्ची खोली...

रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान पात्र से चोरी मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से पहला बयान सामने आया है। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की ओर से यह बयान आया है।

 राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का आया पहला बयान, बाबा बागेश्वर बोले-अगर पर्ची खोली...

रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान पात्र से चोरी मामले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से पहला बयान सामने आया है।  RSS ने पहली बार आधिकारिक प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि इस घटना से राम भक्तों की भावना को चोट पहुंची है।  ऐसे में दोषियों को कठोर सजा मिलनी चाहिए। सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की ओर से यह बयान सामने आया है। वहीं इस मामले पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि आस्था घटाने के लिए षड्यंत्र चल रहे हैं। कुछ कालनेमी सक्रिय हो गए हैं। 

सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि राम जन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर पीढ़ियों के संघर्ष और करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग एवं बलिदान के कारण संपूर्ण हिन्दू समाज के लिए श्रद्धा, आस्था और भक्ति का केन्द्र बना है।  रामलला मंदिर में रखे हुए दान पात्रों में जमा राशि की चोरी दुर्भाग्यपूर्ण है।  इससे समूचे समाज और राम भक्तों (RSS समेत) की भावना और श्रद्धा को आघात पहुंचा है।  

RSS और पूरे हिंदू समाज की यह स्वाभाविक उम्मीद है कि राम मंदिर के दान से जुड़ी चोरी जैसी गंभीर घटना को हल्के में नहीं लिया जाएगा।  इसे एक असाधारण मामला मानकर मंदिर की व्यवस्था और प्रबंधन में जो भी कमियां हैं, उन्हें तुरंत दूर किया जाएगा। संघ का कहना है कि अभी लोगों के बीच भ्रम और सवालों की स्थिति है, जिसे खत्म करना जरूरी है। 

वहीं अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले पर बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि इससे राम भक्तों की श्रद्धा और धार्मिक, सनातन परंपराओं से जुड़े लोगो को आघात पहुंचा है। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि चोरी की पर्ची खोली तो मुझे निपटा देंगे। जिन्होंने भगवान को नहीं छोड़ा, वे क्या हमें छोड़ देंगे? अक्सर भारी लोग निकल जाते हैं और छोटे फंस जाते हैं।

उन्होंने कहा कि भगवान राम का चढ़ावा चोरी करने वाले लोग महादंड पाएंगे। उन्होंने कहा कि रावण ने माता जानकी का हरण किया तो उसका सर्ववंश नाश हुआ वैसे ही उन लोगों को भी महादंड मिलेगा।  बाबा बागेश्वर ने कहा कि राम मंदिर का दान चोरी कर 'सनातन को नुकसान पहुंचाया गया है, जो भी दोषी हो, उसे कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

बता दें कि रामनगरी अयोध्या स्थित राम मंदिर में दान पात्र से चोरी मामले में अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय समेत दो लोगों ने इस्तीफा दे दिया है। चंपत राय ने अयोध्‍या पुलिस को दिए पहले पहले बयान में चढ़ावा चोरी में उनकी किसी भी भूमिका से इनकार किया है। अयोध्या में राम मंदिर में दान के कथित गबन की जांच कर रहा विशेष जांच दल (SIT) श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पिछले पांच वर्षों के खातों का फिर से ऑडिट करेगा क्योंकि प्रारंभिक जांच में बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं का संकेत मिला है। इसको लेकर सियासत भी तेज है। विपक्ष की ओर से बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) पर सवाल उठाए जा रहे हैं।  

Trending News

साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
Aug 25, 2026, 9:42:00 PM
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
Aug 25, 2026, 6:46:00 PM
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
Aug 25, 2026, 6:31:00 PM
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
Aug 25, 2026, 6:10:00 PM
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी,  केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी, केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
Aug 25, 2026, 5:50:00 PM
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
Aug 25, 2026, 5:27:00 PM
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
Aug 25, 2026, 4:39:00 PM
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
Aug 25, 2026, 4:15:00 PM
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
Aug 25, 2026, 3:59:00 PM
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
Aug 25, 2026, 3:45:00 PM