काली जींस, सफेद टी-शर्ट और धोनी जैसे बाल...अखिलेश यादव को नए लुक में देख ताकते रह गए लोग, एयरपोर्ट पर जवानों से हाथ मिलाया

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव नया लुक तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो ब्‍लैक जींस और व्‍हाइट टी-शर्ट पहने नजर आए।

काली जींस, सफेद टी-शर्ट और धोनी जैसे बाल...अखिलेश यादव को नए लुक में देख ताकते रह गए लोग, एयरपोर्ट पर जवानों से हाथ मिलाया

उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव नया लुक तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें वो ब्‍लैक जींस और व्‍हाइट टी-शर्ट पहने नजर आए। दिल्ली एयरपोर्ट पर इस बार जींस और टी-शर्ट वाले कैजुअल लुक में अखिलेश यादव एकदम अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। आमतौर पर सफेद कुर्ता-पायजामा, काली सदरी और लाल टोपी में दिखने वाले अखिलेश यादव इस बार जींस और टी-शर्ट वाले कैजुअल लुक में नजर आए हैं।

सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव का नया लुक तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वो जींस-टीशर्ट में बिना लाल टोपी के दिल्ली एयरपोर्ट पर एकदम अलग अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अखिलेश लंबे बाल, सफेद टी-शर्ट, ब्‍लैक जींस और ब्‍लैक शू पहने दिख रहे हैं। इस वीडियो को लोग जमकर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। उनका ये कैजुअल अंदाज सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और उनके समर्थक इस पर कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

अखिलेश यादव एयरपोर्ट पर ब्‍लैक जींस और व्‍हाइट टी-शर्ट पहने नजर आए, तो लोग उन्‍हें देख हैरान रह गए। इस दौरान कुछ लोग उनके साथ सेल्‍फी लेते हुए भी नजर आए। जींस और टी-शर्ट में अखिलेश यादव के इस लुक को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर लिया। पिछले हफ्ते जब वह अपनी विदेश यात्रा से वापस लौटे तो एयरपोर्ट पर किसी ने उनका यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। अब अखिलेश यादव के नए लुक से जुड़े वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं। 

पिछले हफ्ते जब अखिलेश यादव अपनी विदेश यात्रा से वापस लौटे तो एयरपोर्ट पर किसी ने उनका यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। जो अब सामने आया है। इस वीडियो में अखिलेश यादव सामान्य रूप से अलग नजर आ रहे हैं। इसमें अखिलेश यादव जींस टी-शर्ट में आ रहे हैं इसके अलावा उनके बड़े बाल भी चर्चा का विषय बने हुए हैं।

अखिलेश के हेयर स्टाइल और पूरे लुक की खूब तारीफ हो रही है। कई यूजर्स लिख रहे हैं कि यह अखिलेश यादव का सबसे अलग और स्टाइलिश अवतार है। अखिलेश यादव की पहचान लंबे समय से सफेद कुर्ता-पायजामा और लाल टोपी बन चुकी थी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद वे लगातार इसी रूप में दिखे। एयरपोर्ट पर जींस-टीशर्ट में वॉक करते अखिलेश को देखकर सुरक्षा कर्मी भी हैरान रह गए। अखिलेश ने मुस्कुराते हुए उनसे हाथ मिलाया। एक युवक ने सेल्फी की रिक्वेस्ट की तो उन्होंने उसे भी खुशी-खुशी पूरा किया। 

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM