इंजीनियर के पास कुबेर का खजाना, 100-150 करोड़ की संपत्ति से उड़े होश, सोने के बिस्कुट, कैश, सोना, फ्लैट और लग्जरी गाड़ियां जब्त

तेलंगाना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। ACB की टीम ने मंगलवार को 16 ठिकानों में एक साथ तलाशी ली। इस दौरान एसीबी ने मोहन नायक के भ्रष्टाचार का पूरा खुलासा किया। सरकारी इंजीनियर के पास कुबेर का खजाना मिला है।

इंजीनियर के पास कुबेर का खजाना, 100-150 करोड़ की संपत्ति से उड़े होश, सोने के बिस्कुट, कैश, सोना, फ्लैट और लग्जरी गाड़ियां जब्त

तेलंगाना में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। तेलंगाना एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने सड़क एवं भवन विभाग के इंजीनियर-इन-चीफ मोहन नाइक जरूपला के कई ठिकानों पर छापेमारी की। आय से अधिक संपत्ति के मामले में यह बड़ी कार्रवाई हुई है। तेलंगाना एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने रोड्स एंड बिल्डिंग्स (R&B) विभाग के इंजीनियर-इन चीफ मोहन नाइक को गिरफ्तार किया है। आय अधिक संपत्ति के आरोपों के बाद उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। ACB की टीम ने मंगलवार को 16 ठिकानों में एक साथ तलाशी ली। इस दौरान एसीबी ने मोहन नायक के भ्रष्टाचार का पूरा खुलासा किया। सरकारी इंजीनियर के पास कुबेर का खजाना मिला है।  

तेलंगाना एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB)ने 17.94 करोड़ रुपये से ज्यादा की संपत्ति की पहचान के बाद सरकारी इंजीनियर मोहन नायक को गिरफ्तार किया है।  हालांकि, अनुमान है कि खुले बाजार में इसकी कीमत 150 करोड़ रुपये से ज्यादा होगी। एसीबी के अनुसार, अब तक की खोज में निजामाबाद जिले के डिचपल्ली मंडल के मुल्लांगी गांव में 19.38 एकड़ में फैली पांच कृषि भूमि मिली हैं, जिनकी सरकारी कीमत लगभग 82.9 लाख रुपये आंकी गई है। हैदराबाद के गाचीबोवली में 4 फ्लैट, कोम्पल्ली में 3 फ्लैट के बारे में पता चला है। रजिस्ट्रेशन वैल्यू के हिसाब से इनकी कीमत 7.34 करोड़ रुपये आंकी गई है। 

जांच में मियापुर में लगभग 2.5 करोड़ रुपये का एक ट्रिपलेक्स विला और कुकटपल्ली में लगभग 62.14 लाख रुपये का एक नवनिर्मित मकान भी सामने आया है। साथ ही निजामपेट में एक और नए विला को खरीदने के लिए दिए गए 1 करोड़ रुपये के एडवांस पेमेंट का भी पता चला है। छापेमारी के दौरान एसीबी टीम को लगभग 60 विदेशी और देसी शराब की बोतलें बरामद हुई। 

एंटी-करप्शन डिपार्टमेंट की टीमों ने आय से अधिक संपत्ति के आरोपों पर मोहन नाइक के घर और ऑफिस में तलाशी ली। इस दौरान कैश, सोना और सोने के बिस्किट जब्त किए। जांच के दौरान एसीबी की टीम ने प्रॉपर्टी के कागजात की भी पहचान की। उन्होंने कहा कि, मोहन नाइक को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया जाएगा।

एसीबी ने अब तक मिली संपत्तियों के आधार पर कुल आधिकारिक मूल्य लगभग 17.95 करोड़ रुपये आंका है। हालांकि, जांच अधिकारियों का मानना है कि इन संपत्तियों का वास्तविक बाजार मूल्य बेहद ज्यादा होगा। अनुमान के मुताबिक यह आंकड़ा आसानी से 100 करोड़ रुपये के पार जा सकता है।

मोहन नायक 29 साल पहले सरकारी नौकरी शुरू की थी। इस दौरान वे रोड्स एंड बिल्डिंग्स डिपार्टमेंट में अहम पदों पर रहे। पिछले साल अगस्त में CEO बनने के बाद, उन्हें तेलंगाना रोड डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन का एमडी बनाया गया। एक महीने बाद, वह इंजीनियर-इन चीफ के तौर पर सबसे ऊंचे पद पर पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने भ्रष्टाचार करके करोड़ों की संपत्ति जमा कर ली। सरकारी इंजीनियर के पास कुबेर का खजाना मिला है जिसकी खूब चर्चा हो रही है।

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM