पंजाब निकाय चुनाव: पंजाब के सेमीफाइनल में AAP की सुनामी, 900 सीटों पर कब्जा, कांग्रेस-BJP पस्त, जानें बाकी पार्टियों का हाल

पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का जबरदस्त दबदबा देखने को मिल रहा है। AAP ने 864 सीटें जीतकर बाकी सभी दलों को पीछे छोड़ दिया, जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही।

पंजाब निकाय चुनाव: पंजाब के सेमीफाइनल में AAP की सुनामी, 900 सीटों पर कब्जा, कांग्रेस-BJP पस्त, जानें बाकी पार्टियों का हाल

पंजाब में स्थानीय निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी का जबरदस्त दबदबा देखने को मिल रहा है। राज्य के 104 शहरी निकायों के लिए आज सुबह आठ बजे से ही वोटों की गिनती लगातार जारी है। पंजाब निकाय चुनाव के नतीजों में आम आदमी पार्टी लगातार बढ़त मजबूत करती नजर आ रही है। राज्य चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार आम आदमी पार्टी (AAP) जबरदस्त बढ़त बनाते हुए सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरकर सामने आई है।  AAP ने 864 सीटें जीतकर बाकी सभी दलों को पीछे छोड़ दिया, जबकि कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही।

राज्य चुनाव आयोग के ताजा आंकड़ों के अनुसार आप ने 801 वार्डों में जीत दर्ज कर सबसे बड़ी पार्टी के रूप में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। कांग्रेस 323 वार्डों में विजयी रही है। वहीं 233 वार्डों में निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की है। शिरोमणि अकाली दल के खाते में 158 वार्ड आए हैं, जबकि भारतीय जनता पार्टी ने 117 वार्डों में जीत दर्ज की है। बहुजन समाज पार्टी को 6 वार्डों में सफलता मिली है। कुल 1977 वार्डों में से 1769 के रुझान आ चुके हैं, जिनमें से AAP 812 वार्डों पर आगे चल रही है। फिलहाल मोहाली, बठिंडा, मोगा और बरनाला जैसे 6 निगमों में AAP आगे है, जबकि पठानकोट में बीजेपी को बढ़त हासिल हुई है। हालांकि, मतगणना के फाइनल नतीजे आने अभी बाकी हैं।

बरनाला नगर निगम के सभी 50 वार्डों के नतीजे घोषित हो गए हैं। चुनाव परिणामों में आम आदमी पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 वार्डों में जीत दर्ज की है और नगर निगम में स्पष्ट बढ़त हासिल कर ली है। भारतीय जनता पार्टी ने 7 वार्डों में जीत दर्ज कर दूसरा स्थान हासिल किया है। कांग्रेस को केवल 2 वार्डों में सफलता मिली, जबकि शिरोमणि अकाली दल का खाता भी नहीं खुल सका। वहीं 5 वार्डों में अन्य उम्मीदवार विजयी रहे हैं।

स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर जारी मतगणना के बीच पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दावा किया कि इन चुनाव नतीजों का आने वाले विधानसभा चुनाव में असर देखने को मिलेगा और पार्टी दोबारा सरकार पंजाब में बनाएगी। वहीं पंजाब नगर निकाय चुनाव में आम आदमी पार्टी की शानदार जीत के बाद वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया ने इसे जनता का स्पष्ट जनादेश बताया। उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम दो बड़े संदेश दे रहे हैं। पहला, अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व और मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार के कामकाज को पंजाब की जनता पसंद कर रही है। दूसरा, यह संदेश उन लोगों के लिए है जो जांच एजेंसियों के सहारे राजनीति करना चाहते हैं। 

बता दें कि इस बार कुल 8 नगर निगम, 75 नगर काउंसिल और 21 नगर पंचायतों के लिए 26 मई को चुनाव हुए थे। इन सभी निकायों में डाले गए वोटों की गिनती के लिए राज्यभर में कुल 115 काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। इन सभी केंद्रों पर सुरक्षा के बेहद कड़े और पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। 8 नगर निगमों, 75 नगर परिषदों और 21 नगर पंचायतों समेत कुल 104 स्थानीय निकायों के चुनाव के नतीजे जारी होंगे।  ये निकाय चुनाव अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों पर भी असर डालेंगे।  2027 के विधानसभा चुनाव से पहले इसे सत्ताधारी AAP, कांग्रेस, बीजेपी और अकाली दल के लिए लिटमस टेस्ट माना जा रहा है। 

पंजाब निकाय चुनाव में अब तक किसे कितनी सीटें मिलीं

AAP (आम आदमी पार्टी): 864 सीट

INC (कांग्रेस): 348 सीट

IND (निर्दलीय): 242 सीट

SAD (अकाली दल): 170 सीट

BJP (भारतीय जनता पार्टी): 138 सीट

BSP (बहुजन समाज पार्टी): 6 सीट


Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM