'एक हाथ में फरसा दूसरे में संविधान' राहुल गांधी के बर्थडे पर पीएम मोदी-तेजस्वी यादव समेत नेताओं ने क्या कहा?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी, कांग्रेस नेता समेत कई पार्टियों के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है।

'एक हाथ में फरसा दूसरे में संविधान' राहुल गांधी के बर्थडे पर  पीएम मोदी-तेजस्वी यादव समेत नेताओं ने क्या कहा?

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी शुक्रवार को अपना 56वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर पीएम मोदी, कांग्रेस नेता समेत कई पार्टियों के नेताओं ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी कांग्रेस नेता राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई एंव शुभकामनाएं दी है। वहीं वाराणसी में कांग्रेस की ओर से एक अनोखा जश्न मनाया गया। उन्होंने राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाया है। 

राहुल गांधी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लंबी उम्र की कामना की है। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है- लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को उनके जन्मदिन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं।  उनके अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र की कामना करता हूं। वहीं तेजस्वी यादव ने राहुल गांधी को शुभकामनाएं देते हुए लिखा है-लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष आदरणीय राहुल गांधी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ, सफल, सुखद, दीर्घायु एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।

वहीं राहुल गांधी के जन्मदिन पर वाराणसी में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक अनोखा जश्न मनाया। उन्होंने राहुल गांधी को भगवान परशुराम के रूप में दिखाया, ज‍िनके हाथ में संव‍िधान की प्रत‍ि भी है। कार्यकर्ताओं ने दूध से उनका अभिषेक किया और लड्डू का केक काटा। वाराणसी में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने गंगा किनारे राहुल गांधी के जन्मदिन के मौके पर उनके पोस्टर पर  दूध और गंगाजल चढ़ाया है। पोस्टर में राहुल एक हाथ में फरसा तो दूसरे में संविधान की किताब लिए दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहने वाली लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भी राहुल गांधी को जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने राहुल की तस्वीर शेयर करते हुए एक्स पर लिखा है-आप निरंतर सामाजिक व् आर्थिक न्याय के क्रियान्वयन , संविधान व् लोकतंत्र की रक्षा के लिए अपना सद्प्रयास जारी रखते हुए जनसेवा करते रहें , इसी शुभेच्छा के साथ लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई व् शुभकामनाएं।

वहीं पप्पू यादव ने राहुल गांधी ने देश की उम्मीद बताया है। पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने राहुलं गांधी को जन्मदिन की बधाई देते हुए एक्स पर लिखा-देश की एकमात्र उम्मीद राहुल गांधी जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि, अमेरिकी हमले में मारे जाने वाले नाविकों से लेकर NEET में जान गंवाने वाले बच्चों, देश के पीड़ित किसानों, गरीब, दलित, वंचित, महिला, अल्पसंख्यक, आम आवाम की बस आप ही उम्मीद हो! विश्वगुरु साहब (पीएम मोदी) तो बस ट्रंप…अभिनंदन अभिनंदन।

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM