पीएम मोदी ने किया नेहरू का कीर्तिमान ध्वस्त, आज NDA का शक्ति प्रदर्शन, सीएम सम्राट चौधरी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को पीछे छोड़ अब भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना दिया है। NDA आज एक विशाल महाबैठक और शक्ति प्रदर्शन का आयोजन करेगा।

पीएम मोदी ने किया नेहरू का कीर्तिमान ध्वस्त, आज NDA का शक्ति प्रदर्शन, सीएम सम्राट चौधरी होंगे शामिल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को पीछे छोड़ अब भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना दिया है। पीएम मोदी लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता की कमान संभाल रहे हैं। 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो चुके हैं। इसके साथ ही उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के 4398 दिनों के रिकॉर्ड को पार कर लिया है। इस ऐतिहासिक मौके को राजनीतिक तौर पर भी भुनाने की तैयारी शुरू हो गई है। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) ने अपनी सरकार के 12 शानदार वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में नई दिल्ली के भारत मंडपम में एक विशाल महाबैठक और शक्ति प्रदर्शन का आयोजन करेगा। 

एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों की 10 जून को अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें गठबंधन अपनी एकजुटता और राजनीतिक ताकत का प्रदर्शन करेगा। भारत मंडपम में एनडीए शासित मुख्यमंत्रियों, उपमुख्यमंत्रियों और राजग नेताओं की बैठक में पीएम मोदी को बधाई देने वाला प्रस्ताव पारित किया जाएगा। बैठक में एन. चंद्रबाबू नायडू एक विशेष प्रस्ताव पेश करेंगे। प्रस्ताव टीडीपी प्रमुख और आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू लाएंगे, जिसे सभी सहयोगी दल अपना समर्थन देंगे। इस दौरान मोदी सरकार के 12 साल की उपलब्धियों से जुड़ी प्रस्तुति दी जाएगी। 

इस उच्चस्तरीय बैठक में बिहार का प्रतिनिधित्व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और वरिष्ठ मंत्री बिजेंद्र यादव करेंगे। केंद्र और राज्यों के बीच बेहतर समन्वय, विकास योजनाओं की समीक्षा तथा भविष्य की रणनीति तय करने के लिहाज से इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कहा जा रहा है कि बैठक समाप्त होने के बाद बिहार के नेताओं की केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ अलग-अलग मुलाकातें भी हो सकती हैं। इन बैठकों में बिहार से जुड़ी विकास परियोजनाओं, निवेश प्रस्तावों और अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा होने की संभावना है।

बता दें कि पीएम मोदी सबसे लंबे समय तक सत्ता संभालने वाले पहले गैर कांग्रेसी प्रधानमंत्री बन गए हैं। उन्होंने पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के 4,398 दिन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया है। बुधवार मोदी के प्रधानमंत्री पद पर लगातार बने रहने का 4,399वां दिन है। 26 मई 2014 को पहली बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने वाले नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 4399 दिन पूरे हो चुके हैं। 

देश की आजादी के बाद 15 अगस्त 1947 को जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने थे, लेकिन उस समय वे अंतरिम सरकार के प्रमुख थे। वर्ष 1952 में स्वतंत्र भारत का पहला आम चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें कांग्रेस को बहुमत मिला। इसके बाद 13 मई 1952 से लेकर 27 मई 1964 तक जवाहरलाल नेहरू  लगातार 4398 दिनों तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में पद पर बने रहे।

भारत के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित प्रधानमंत्री बनने का रिकॉर्ड बनाने के बाद पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार के बीते 12 वर्ष विश्वास, विकास और जनकल्याण को समर्पित रहे हैं। 140 करोड़ देशवासियों के आशीर्वाद और राष्ट्र प्रथम की भावना से हमने युवाओं, महिलाओं और अपने किसान भाई-बहनों को सशक्त बनाने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ी है।

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM