'मोदी छोड़ेंगे पीएम का पद, लगेगी इमरजेंसी', ललन सिंह ने राहुल गांधी को दिया मुंहतोड़ जवाब

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर सियासी भूचाल आया हुआ है। अब केंद्रीय मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने राहुल गांधी पर करारा पलटवार किया है।

'मोदी छोड़ेंगे पीएम का पद, लगेगी इमरजेंसी', ललन सिंह ने राहुल गांधी को दिया मुंहतोड़ जवाब

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बयान पर सियासी भूचाल आया हुआ है। उन्होंने पीएम मोदी को लेकर बड़ा दावा किया है और देश में इमरजेंसी लगने तक की बात कही गई है। अब केंद्रीय मंत्री एवं जदयू के वरिष्ठ नेता ललन सिंह ने राहुल गांधी पर करारा पलटवार किया है और कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पद पर रहने का और लंबा रिकार्ड बनाएंगे।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने राहुल गांधी की भविष्यवाणी को खारिज करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 जून को सबसे लंबे समय तक पीएम रहने का रिकॉर्ड बनाएंगे और जनता उन पर भरोसा करती है। उन्होंने कहा कि देश के लोगों को मोदी की गारंटी पर भरोसा है। वे जो कहते हैं, करते हैं। जनता के इसी विश्वास के सहारे नरेंद्र मोदी देश की सेवा लंबे समय तक करेंगे।

केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि देश के लोगों को प्रधानमंत्री की क्षमता का अनुभव है। उनके प्रयासों से देश की अर्थ व्यवस्था 11 वे से चौथे नम्बर पर पहुंच गई है। केंद्रीय मंत्री ने राहुल गांधी की उस भविष्यवाणी को खारिज किया, जिसमें कहा गया है कि नरेंद्र मोदी अगले साल तक प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे। बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी का कार्यकाल 10 जून को 4399 दिनों का हो जाएगा, जो पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के कार्यकाल को पार कर जाएगा। 

बता दें कि कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा है कि नरेन्द्र मोदी एक साल के भीतर प्रधानमंत्री नहीं रहेंगे क्योंकि जिस सिस्टम पर उन्होंने कभी नियंत्रण रखा था, अब वह आंतरिक रूप से ध्वस्त हो रहा है। यही नहीं, उन्होंने दावा किया कि देश में आर्थिक सुनामी आने वाली है। राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि अब सरकार के भीतर से ही 'संस्थागत विद्रोह' शुरू हो रहा है और बहुत बड़ी आर्थिक सुनामी आने वाली है। उन्होंने कहा कि देश में लोगों के विरोध से इमरजेंसी भी लग सकती है।

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM