LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती, पेट्रोल और डीजल भी हुआ सस्ता...

जुलाई के पहले दिन आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की है। वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गई है।

LPG सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती, पेट्रोल और डीजल भी हुआ सस्ता...

जुलाई के पहले दिन आम लोगों को बड़ी राहत मिली है। तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी कटौती की है। 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमत में 183.50 रुपये की कटौती हुई है। इस फैसले से रेस्टोरेंट, ढाबे, होटल और खाने-पीने के कारोबार से जुड़े लोगों को राहत मिलेगी। हालांकि तेल कंपनियों ने 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है। वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कमी की है।

तेल कंपनियों ने 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 183.50 रुपये तक की कटौती कर दी है। आज सुबह से ही देश के सभी बड़े शहरों में कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए रेट लागू हो गए हैं। दिल्ली में 3,113 रुपये का मिलने वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब सस्ता होकर 2,930 रुपये का रह गया है। 

हालांकि 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है और इसके दाम पहले जैसे ही बने हुए हैं। दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर का दाम 942 रुपये, कोलकाता में 968 रुपये है. तो वहीं मुंबई में 14 किलो वाला सिलेंडर 941.50 रुपये में मिल रहा है। 

दिल्ली में 3,113 रुपये का मिलने वाला कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर अब सस्ता होकर 2,930 रुपये का रह गया है।  कोलकाता में अब ये कमर्शियल सिलेंडर 3255.50 रुपये से घटकर 3,081.50 रुपये का हो गया है।  बिहार की राजधानी पटना में नई कीमत 3,227 रुपये पर आ गई है। सिलेंडर की नई कीमतें 1 जुलाई से लागू कर दी गई हैं। शुरुआती महीने जनवरी में इसी कीमत 1691 रुपये प्रति सिलेंडर थी, जो कि लगातार बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में 3113.50 रुपये पहुंच गई थी। 

वहीं पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती हुई है। निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कमी की है। नई दरें 1 जुलाई 2026 से लागू हो गई हैं। कंपनी ने अपने देशभर के सभी 7,000 से अधिक पेट्रोल पंपों पर नई कीमतें लागू कर दी हैं। हालांकि, सरकारी तेल कंपनियों ने फिलहाल अपनी कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

बता दें कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और ATF पर विंडफॉल टैक्स में बदलाव किया है। पेट्रोल के निर्यात पर टैक्स 1.5 रुपये से बढ़ाकर 4 रुपये प्रति लीटर किया गया। वहीं डीजल पर एक्सपोर्ट ड्यूटी 14 रुपये से घटाकर 8.5 रुपये प्रति लीटर कर दी गई। एविएशन टर्बाइन फ्यूल पर शुल्क 12.5 रुपये से घटाकर 7.5 रुपये प्रति लीटर। नई दरें आज से लागू, सरकार हर 15 दिन में इन दरों की समीक्षा कर रही है। मार्च में पश्चिम एशिया में बढ़े तनाव के बाद यह व्यवस्था लागू की गई थी। घरेलू बाजार में पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर फिलहाल कोई सीधा असर नहीं पड़ा है।

Trending News

महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
खुर्दा महोत्सव का हुआ शुभारंभ, सांसद पप्पू यादव ने किया उद्घाटन
Oct 18, 2026, 10:28:00 AM
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
अटूट जन आस्था का केंद्र तुतलेश्वरी भवानी, निराश होकर नहीं जाता कोई भी भक्त
Oct 18, 2026, 10:26:00 AM