दिल्ली में संजय झा से मिले CM सम्राट चौधरी, PM मोदी से विजय सिन्हा की मुलाकात, अटकलें तेज

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा से मुलाकात की है। इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारे में अटकलें तेज हैं। वहीं दूसरी तरफ बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की

दिल्ली में संजय झा से मिले CM सम्राट चौधरी, PM मोदी से विजय सिन्हा की मुलाकात, अटकलें तेज

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दो दिन के दिल्ली दौरे पर हैं। मुख्यमंत्री गुरूवार को दो दिवसीय दौरे पर दिल्ली पहुंचे। दिल्ली दौरे के दौरान सीएम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। इस बीच बिहार की राजनीति में आज एक और अहम मुलाकात हुई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा से मुलाकात की है। इस मुलाकात को लेकर सियासी गलियारे में अटकलें  तेज हैं।   

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के बीच आत्मीय भेंट हुई है। यह मुलाकात उनके आवास पर शिष्टाचार के तहत हुई बताई जा रही है।  बिहार विधान परिषद के  चुनाव के लिहाज से भी यह मुलाकात महत्वपूर्ण है। दोनों नेताओं के बीच राज्य के समसामयिक मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है।  

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात को लेकर जेडीयू के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी है। संजय झा ने एक्स पर लिखा है कि बिहार के माननीय मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी जी आज हमारे दिल्ली स्थित आवास पर पधारे। उनसे मुलाकात में राज्य के विकास एवं जनहित से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई। वहीं सम्राट चौधरी ने एक्स पर लिखा है-माननीय राज्यसभा सांसद एवं जनता दल (यू) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय झा जी से उनके आवास पर आत्मीय मुलाकात हुई।

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दो दिन के दिल्ली दौरे पर हैं। दिल्ली दौरे के दौरान सीएम राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को बिहार आगमन का औपचारिक निमंत्रण देंगे। वहां वे IAS के साथ मीटिंग करेंगे। राष्ट्रपति से भी मुलाकात होगी। दिल्ली में कई महत्वपूर्ण राजनीतिक और प्रशासनिक मुद्दों पर चर्चा की संभावना है। सीएम का यह दौरा बिहार की विकास योजनाओं और केंद्र-राज्य समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि दिल्ली में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करने जा रहा हूं। तिलका मांझी विश्वविद्यालय में तिलकामांझी की प्रतिमा का अनावरण करने का आग्रह करूंगा। दो दिवसीय दौरे पर सीएम सम्राट चौधरी की पीएम मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमितशाह समेत बीजेपी के शीर्ष नेताओं से भी मुलाकात हो सकती है। 

वहीं दूसरी तरफ बिहार के कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दिल्ली में मुलाकात की है। करीब 45 मिनट तक चली इस बैठक के बाद बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है। माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात, संगठनात्मक मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा हुई।  विजय सिन्हा ने अपनी राजनीतिक भूमिका और राज्य के हालात को लेकर भी प्रधानमंत्री को जानकारी दी।  विजय सिन्हा ने कहा कि बैठक में 'विकसित बिहार, विकसित भारत’ के संकल्प पर चर्चा हुई। कृषि क्षेत्र में युवाओं और महिला उद्यमियों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया।  प्रधानमंत्री ने कृषि नवाचार और आधुनिक खेती को लेकर मार्गदर्शन दिया।  मुलाकात को बिहार के कृषि विकास के लिए अहम माना जा रहा है। 

Trending News

मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
मंडल कारा के 35 बंदियों को उद्यमिता विकास का प्रशिक्षण, 6 दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ
Oct 18, 2026, 1:34:00 PM
 'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
'एक उंगली उठाने पर चार उंगलियां तेजस्वी की तरफ उठेंगी' चिराग पासवान का बड़ा हमला
Oct 18, 2026, 1:22:00 PM
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
महंगाई के खिलाफ फ्रांस में हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी व लूटपाट
Oct 18, 2026, 1:15:00 PM
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
मैथिली ठाकुर के कार्यक्रम के नाम पर लाखों की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Oct 18, 2026, 12:41:00 PM
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
पश्चिम बंगाल हादसे के बाद BJP में शोक की लहर, नितिन नवीन के बाद CM सम्राट चौधरी ने भी रद्द किए सभी कार्यक्रम
Oct 18, 2026, 12:14:00 PM
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
बारी को-ऑपरेटिव में जोरदार धमाका, दो कमरे और किचेन क्षतिग्रस्त
Oct 18, 2026, 11:42:00 AM
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
INDvsWI : बेंगलुरु में बारिश का कहर, 2-2 की बराबरी पर रहा सीरीज
Oct 18, 2026, 11:27:00 AM
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
7वां वेतनमान के लिए लड़ूंगा, शिक्षकों से एमएलसी उम्मीदवार ने मांगा वोट
Oct 18, 2026, 11:23:00 AM
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
त्योहारों में घर लौटना मुश्किल, अहमदाबाद-पटना रूट पर स्पेशल ट्रेन का इंतजार
Oct 18, 2026, 11:04:00 AM
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
मोदी सरकार देगी इतने रुपए! बस EPFO पोर्टल पर करना होगा ये काम
Oct 18, 2026, 10:47:00 AM