वाराणसी : कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने समाजवादी पार्टी (SP) और पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कह कि अखिलेश यादव रायबरेली अमेठी जाएंगे तो हम भी कन्नौज और इटावा जाएंगे। सपा और कांग्रेस की लड़ायी खुलकर सामने आ गई है। अजय राय ने कहा कि आज अखिलेश यादव की रायबरेली में पीडीए यात्रा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ कम और राहुल गांधी को शक्ति दिखाने के लिए ज्यादा थी।
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद व SP सांसद के बीच गठबंधन और सीटों को लेकर तीखी बयानबाजी भी सामने आई थी
आपको बता दें कि कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा सांसद इकरा हसन के बीच गठबंधन और सीटों को लेकर तीखी बयानबाजी भी सामने आई थी। अखिलेश की इस यात्रा पर अब कांग्रेस यूपी अध्यक्ष अजय राय का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय है। कोई भी कहीं जा सकता है। अखिलेश यादव रायबरेली, अमेठी जा सकते हैं। हम भी कन्नौज, इटावा व सैफई जा सकते हैं।
UP में जिस तरह से अमेठी व रायबरेली की कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, उसी तरह इटावा, कन्नौज और सैफई को SP का गढ़ कहा जाता है
यूपी में जिस तरह से अमेठी और रायबरेली की कांग्रेस का गढ़ माना जाता है, उसी तरह इटावा, कन्नौज और सैफई को सपा का गढ़ कहा जाता है। मुलायम सिंह से लेकर अखिलेश यादव, डिंपल यादव, शिवपाल यादव इसी इलाके से चुनाव लड़ते और लड़ाते रहे हैं। भाजपा भी सैफई को लेकर सपा पर कई बार निशाना साधती रहती है। खासकर सपा सरकार में आयोजित हुआ सैफई महोत्सव अक्सर भाजपा के निशाने पर रहता है।
SP अपना काम रही, हम अपना काम कर रहे - अजय राय
अजय राय ने आगे कहा कि सपा अपना काम कर रही है, हम अपना काम कर रहे हैं। हम भी बैठे नहीं हैं। हम लोग लगातार ऐसे लोगों के बीच जा रहे हैं जो अत्याचार झेल रहे हैं। जिन लोगों को इस सरकार में प्रताड़िता किया जा रहा है। कल ही हम लोग बरेली में मौलाना तौकिर के परिवार वालों से मिलने भी गए थे। उन्हें हर तरह की मदद का भरोसा दिलाया गया है। लखनऊ में दलित युवक के परिवार से भी मिलने हम लोग गए। गोरखपुर में इस सरकार के भ्रष्टाचार के कारण श्मशान घाट पर मारे गए वकीलों के परिवार से भी हम लोग जाकर मिले।