अखिलेश और योगी में वार-पलटवार जारी, कहा- 'पहले अपना टिकट तो कराएं पक्का'

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव में वार-पलटवार जारी है। दोनों नेताओं के बीच पिछले तीन से एक-दूसरे पर तीखा वार जारी है।

लखनऊ : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और सपा प्रमुख अखिलेश यादव में वार-पलटवार जारी है। दोनों नेताओं के बीच पिछले तीन से एक-दूसरे पर तीखा वार जारी है। कल यानी 10 अक्टूबर को सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधा तो आज सपा प्रमुख ने मुख्यमंत्री को जवाब दिया है। उन्होंने हमला करते हुए कहा कि पार्टी से पहले अपना टिकट तो पक्का करा लें फिर अयोध्या से चुनाव लडे़ं।

अहंकारी लोग उनके पीडीए की ताकत के आगे टिक नहीं पाएंगे - अखिलेश यादव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चैलेंज और अयोध्या से जुड़े सवालों पर सांसद अखिलेश सिंह ने कहा कि अहंकारी लोग उनके पीडीए की ताकत के आगे टिक नहीं पाएंगे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री टिकट नहीं बांटते, उन्हें खुद टिकट मांगने के लिए लाइन में लगना पड़ता है। अखिलेश ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले अपना टिकट पक्का कराकर आएं।

अखिलेश ने योगी से कहा- उनके पवन की हवा में अहंकारी लोग उड़ जाएंगे

अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधते हुए कहा कि उनके पवन की हवा में अहंकारी लोग उड़ जाएंगे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के लोगों ने मेहनत की, पसीना बहाया, लेकिन मुख्यमंत्री काला चश्मा लगाकर मुख्यमंत्री बन गए। अखिलेश ने दावा किया कि बीजेपी 2027 के विधानसभा चुनाव में हारने जा रही है और सरकार को पीडीए से डर लग रहा है।

'मुख्यमंत्री पहले अपना टिकट पक्का कराएं'

अयोध्या को लेकर सवाल और मुख्यमंत्री के चैलेंज पर अखिलेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री टिकट नहीं बांटते हैं। उन्हें भी टिकट मांगने के लिए लाइन में लगना पड़ता है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिन लोगों को अपने टिकट का ही पता नहीं है, उन्हें दूसरों को चुनौती देने के बजाय पहले अपना टिकट पक्का कराकर आना चाहिए।