MLC Election Results : UP की 4 सीटों पर जीती BJP, SP के नाम वाराणसी की सीट

देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद (MLC) की 28 सीटों पर हुए चुनाव के बाद दूसरे दिन भी मतगणना हो रही है।

लखनऊ : देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की विधान परिषद (MLC) की 28 सीटों पर हुए चुनाव के बाद दूसरे दिन भी मतगणना हो रही है। इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के एनडीए और कांग्रेस के महागठबंधन के बीच कड़ी टक्कर है। कर्नाटक में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। जेडीएस ने सत्ताधारी पार्टी कांग्रेस से 'बेंगलुरु शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र' छीन लिया जबकि उसकी सहयोगी पार्टी भाजपा अन्य तीन सीट पर आगे चल रही है।

UP की मेरठ स्नातक और शिक्षक सीट पर BJP उम्मीदवार ने जीत दर्ज की

उत्तर प्रदेश की मेरठ स्नातक और शिक्षक सीट पर बीजेपी उम्मीदवार ने जीत दर्ज की तो शिक्षक एमएलसी वाराणसी खंड से सपा प्रत्याशी ने परचम लहराया। उत्तर प्रदेश की 11 विधान परिषद सीटों पर रिजल्ट आना है। इसमें पांच स्नातक और छह शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं। स्नातक निर्वाचन क्षेत्र की बात करें तो लखनऊ डिवीजन ग्रेजुएट्स, आगरा, मेरठ और वाराणसी डिवीजन ग्रेजुएट्स शामिल हैं। इलाहाबाद-झांसी डिवीजन ग्रेजुएट्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं। बरेली-मुरादाबाद और गोरखपुर-फैजाबाद डिवीजन टीचर्स सीट शामिल हैं।

UP विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के वोटों की गिनती सुबह 8 बजे से चल रही है

उत्तर प्रदेश विधान परिषद की स्नातक और शिक्षक निर्वाचन सीटों के वोटों की गिनती सुबह आठ बजे से चल रही है। लखनऊ, वाराणसी, आगरा, मेरठ, झांसी, बरेली और गोरखपुर में सात स्थानों पर मतगणना कराई जा रही है। संबंधित निर्वाचन अधिकारियों की मौजूदगी में निर्धारित केंद्रों पर वोटों की गिनती चल रही है। लखनऊ में स्नातक सीट की मतगणना रमाबाई रैली स्थल के हॉल नंबर-7 में हो रही है। वहीं लखनऊ में शिक्षक सीट की मतगणना रमाबाई रैली स्थल के हॉल नंबर-8 में हो रही है।