CWG 2026: नीरज ने दिल तोड़ा तो हर्ष-अस्मिता ने गोल्ड से जीता, एक दिन में छह मेडल के साथ भारत किस स्थान पर?

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 9वें दिन भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भारत ने अब तक का सबसे शानदार दिन बिताते हुए छह पदक जीते। भारत ने शुक्रवार को छह पदक अपने नाम किए और कुल पदकों की संख्या 23 तक पहुंचा दी।

स्कॉटलैंड के ग्लासगो में चल रहे कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के 9वें दिन भारत ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया। भारत ने अब तक का सबसे शानदार दिन बिताते हुए छह पदक जीते। भारत ने शुक्रवार को छह पदक अपने नाम किए और कुल पदकों की संख्या 23 तक पहुंचा दी। जूडो में दो ऐतिहासिक स्वर्ण, एथलेटिक्स में तीन पदक और बॉक्सिंग में सभी 10 मुक्केबाजों के फाइनल में पहुंचने के साथ भारत की कुल पदक संख्या 23 हो गई। 

भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के नौवें दिन इतिहास रच दिया। भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में पुरुषों की जेवलिन थ्रो स्पर्धा में ऐतिहासिक डबल पोडियम हासिल किया। ग्लासगो में देश के एथलेटिक्स अभियान में एक और बड़ी उपलब्धि जोड़ दी। हर्ष सिंह ने पुरुषों की 60 किग्रा. जूडो स्पर्धा में गोल्ड मेडल जीता, उन्होंने एक शानदार फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के जोशुआ काट्ज को वाजा-अरी (10-0) से हराया। अस्मिता डे ने शांत और पक्के इरादे वाले प्रदर्शन से महिलाओं का गोल्ड मेडल हासिल किया, उन्होंने कनाडा की हेइडी क्वेच को युको (2-1) से हराकर ऐतिहासिक जीत हासिल की। 

भारत के गोल्डेन ब्वॉय के नाम से मशहूर नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो इवेंट में सिल्वर मेडल जीता। वहीं, इस प्रतियोगिता में डेब्यू कर रहे यशवीर सिंह ने ब्रॉन्ज मेडल पर कब्जा किया। भारतीय एथलीट तेजस्विन शंकर ने कॉमनवेल्थ गेम्स के डेकाथलॉन इवेंट में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया।  वे इस जाने-माने मल्टी-स्पोर्ट इवेंट में इस डिसिप्लिन में मेडल जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।  यामिनी मौर्या ने कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 57 किग्रा. कैटेगरी में सिल्वर मेडल जीता। 

भारत ने शुक्रवार को छह पदक अपने नाम किए और कुल पदकों की संख्या 23 तक पहुंचा दी। इसके बावजूद भारतीय दल पांच स्वर्ण, 12 रजत और छह कांस्य के साथ पदक तालिका में 10वें स्थान पर बना हुआ है। ऑस्ट्रेलिया मेडल टैली में अपनी बादशाहत 9वें दिन भी बरकरार रखने में सफल रहा। ऑस्ट्रेलिया के कुल मेडल की संख्या 128 हो चुकी है, जिसमें 55 गोल्ड, 30 सिल्वर और 43 ब्रॉन्ज शामिल हैं। इंग्लैंड 17 गोल्ड, 34 सिल्वर और 29 ब्रॉन्ज मेडल के साथ दूसरे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, कनाडा 17 गोल्ड समेत कुल 53 मेडल जीतकर तीसरे नंबर पर काबिज है। मेजबान स्कॉटलैंड चौथे नंबर पर बरकरार है। स्कॉटलैंड अब तक 10 गोल्ड, 8 सिल्वर और 16 ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर चुका है। नाइजीरिया 9 गोल्ड के साथ कुल 18 मेडल जीतकर मेडल टैली में पांचवें नंबर पर मौजूद है। वेल्स 6 गोल्ड, 6 सिल्वर और 12 ब्रॉन्ज जीतकर मेडल टैली में भारत से ठीक एक स्थान ऊपर 9वां नंबर पर है।

बतातें चलें कि भारत के लिए कॉमनवेल्थ गेम्स में सबसे अधिक पदक जीतने का रिकॉर्ड पूर्व निशानेबाज जसपाल राणा के नाम है। उन्होंने कुल 15 पदक जीते हैं, जिनमें 9 स्वर्ण, 4 रजत और 2 कांस्य पदक शामिल हैं। कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत के लिए निशानेबाजी सबसे सफल खेल रहा है और इसी खेल से देश को सबसे अधिक पदक मिले हैं। हालांकि, गोल्ड कोस्ट 2018 के बाद से निशानेबाजी को कॉमनवेल्थ गेम्स के प्रोग्राम में शामिल नहीं किया गया है।

वहीं कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नई दिल्ली 2010 में रहा, जब मेजबान टीम ने 39 स्वर्ण, 26 रजत और 36 कांस्य सहित कुल 101 पदक जीतकर पदक तालिका में दूसरा स्थान हासिल किया था। यह अब तक का एकमात्र अवसर है जब भारत ने कॉमनवेल्थ गेम्स में 100 से अधिक पदक जीते। वहीं, बर्मिंघम 2022 में भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य सहित कुल 61 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया था। हालांकि, ग्लासगो 2026 में प्रतियोगिताओं की संख्या कम कर दी गई है। इस बार कुश्ती, बैडमिंटन, टेबल टेनिस और हॉकी समेत नौ खेलों को कार्यक्रम से बाहर रखा गया है। 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2026: भारत के 23 पदक

स्वर्ण पदक (5)

1.मीराबाई चानू, वेटलिफ्टिंग (महिला 48 किग्रा): कुल 190 किग्रा (85 किग्रा स्नैच + 105 किग्रा क्लीन एंड जर्क) 

2.शर्मिला धनखड़, पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57): 9.81 मीटर का सीजन बेस्ट थ्रो 

3.दिलीप महादू गावित–पैरा एथलेटिक्स (पुरुष 100 मीटर T47) 

4.अस्मिता डे –जूडो (महिला 48 किग्रा)

5.हर्ष सिंह –जूडो (पुरुष 60 किग्रा)

रजत पदक (12)

1.हरजिंदर कौर - महिला 69 किग्रा वेटलिफ्टिंग (सिल्वर)

2.गुलवीर सिंह - पुरुष 10,000 मीटर एथलेटिक्स (सिल्वर)

3.ऋषिकांत सिंह, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 60 किग्रा): 121 किग्रा स्नैच 

4.मुथुपांडी राजा, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 65 किग्रा): कुल 286 किग्रा 

5.ज्ञानेश्वरी यादव, वेटलिफ्टिंग (महिला 53 किग्रा): कुल 199 किग्रा 

6.वल्लुरी अजय बाबू, वेटलिफ्टिंग (पुरुष 79 किग्रा): कुल 330 किग्रा 

7.सर्वेश कुशारे, एथलेटिक्स (पुरुष हाई जंप): 2.25 मीटर

8. मुरली श्रीशंकर (पुरुष लंबी कूद) एथलेटिक्स

9.मोहम्मद बासिल (पुरुष 100 मीटर टी47) पैरा एथलेटिक्स

10.लवप्रीत सिंह (पुरुष 110 किग्रा) भारोत्तोलन

11.यामिनी मौर्य (महिला 57 किग्रा) जूडो    

12.नीरज चोपड़ा (पुरुष भालाफेंक)  एथलेटिक्स    

कांस्य पदक (6)

1.झंडू कुमार, पैरा पावरलिफ्टिंग (पुरुष हैवीवेट): 190 किग्रा 

2.बिंदियारानी देवी, वेटलिफ्टिंग (महिला 58 किग्रा): कुल 199 किग्रा (87 किग्रा स्नैच + 112 किग्रा क्लीन एंड जर्क) 

3.शिल्पा के. शायला, पैरा एथलेटिक्स (महिला शॉट पुट F57)

4.सीमा कालीरामना (डिस्कस थ्रो) एथलेटिक्स

5.यशवीर सिंह (पुरुष भालाफेंक) एथलेटिक्स    

6.तेजस्विन शंकर (पुरुष डेकाथलॉन) एथलेटिक्स