Asian Games: गोल्ड से एक कदम दूर भारत, एशियन गेम्स फाइनल में पाकिस्तान से मुकाबला

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में श्रीलंका को हरा दिया है। श्रीलंका को 124 रनों से हराकर भारत एशियन गेम्स फ़ाइनल में पहुंच गया है। अब फ़ाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से होगा।

भारतीय क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में श्रीलंका को हरा दिया है। श्रीलंका को  124 रनों से हराकर भारत एशियन गेम्स फ़ाइनल में पहुंच गया है। अब फ़ाइनल में टीम इंडिया का मुकाबला पाकिस्तान से होगा। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 169/7 का स्कोर बनाया। जिसके जवाब में श्रीलंका टीम 45 रन ही बना सकी और भारत ने यह मैच 124 रन से जीत लिया। अब फाइनल में भारत का मुकाबला पाकिस्‍तान से होगा। यह मैच 3 अक्‍टूबर को खेला जाएगा। 

इससे पहले एशियन गेम्स के पुरुष क्रिकेट सेमीफाइनल में श्रीलंका ने टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 169 का स्कोर बनाया। जवाब में खेलने उतरी श्रीलंका की टीम महज 9.5 ओवर्स में 45 रनों पर स‍िमट गई। इस तरह भारतीय टीम को 124 रनों से व‍िशाल जीत म‍िली।  

अब भारत का ए‍श‍ियन गेम्स मेन्स क्रिकेट गोल्ड मेडल मैच में मुकाबला पाकिस्तान से 3 स‍ितंबर को होगा, जिसने गुरुवार को ही बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया थ। भारत ने इससे पहले हुए हांगझोऊ में हुए ए‍श‍ियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीता था।  

भारत की ओर से ईशान किशन ने सबसे बड़ा स्कोर बनाया।उन्होंने 46 गेंदों पर नाबाद 80   रनों की पारी खेली। उनकी पारी में 4 चौके और 5 छक्के आए। वैभव सूर्यवंशी ने21 गेंदों में 38 रन की तूफानी पारी खेली। वैभव ने अपनी पारी में 6 चौके और 2 छक्के लगाए और 180.95 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए।

रनचेज में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही और सिनेथ जयवर्धने को दूसरी ही गेंद पर 0 के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने एलबीडब्लू आउट कर दिया।  इसी ओवर में जसप्रीत बुमराह ने सोहन डी लिवेरा (0) को व‍िकेट के पीछे संजू सैमसन के हाथों कैच आउट करवाया। इसके बाद भारतीय गेंदबाजों ने श्रीलंका को संभलने का मौका नहीं दिया और श्रीलंका की टीम महज 9.5 ओवर्स में 45 रनों पर स‍िमट गई। 

भारतीय टीम

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, वॉशिंगटन सुंदर, वैभव सूर्यवंशी, विप्रज निगम। 

श्रीलंका टीम

एशेन बंडारा, लसिथ क्रूसपुले, सिनेथ जयवर्धने, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), नुवानिदु फर्नांडो, सहान अराचिगे (कप्तान), चमिका करुणारत्ने, दुशान हेमंथा, बिनुरा फर्नांडो, विजयकांत वियास्कंथ, नुवान तुषारा, थारिंडु रत्नायके, वनुजा सहन, सोहन डी लिवरा, गरुका संकेथ।