गठतंत्र दिवस पर तेजस्वी 'गायब', राबड़ी आवास और राजद कार्यालय पर लालू यादव ने फहराया तिरंगा

राष्ट्रीय जनता दल के नए-नए 'बॉस' बने तेजस्वी यादव गणतंत्र दिवस पर 'गायब' हो गए। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पार्टी कार्यालय, राबड़ी आवास और अपने आवास पर नजर नहीं आए।

राष्ट्रीय जनता दल के नए-नए 'बॉस' बने तेजस्वी यादव गणतंत्र दिवस पर 'गायब' हो गए। राजद के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव पार्टी कार्यालय, राबड़ी आवास और अपने आवास पर नजर नहीं आए। उनकी गैर मौजदूगी में राजद के 'सुपर बॉस' लालू प्रसाद यादव ने राबड़ी आवास और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के आवास दोनों जगहों पर झंडा फहराया। राजद की ओर से पोस्ट किए गए ध्वजारोहम वाले वीडियो में भी तेजस्वी यादव कहीं नजर नहीं आएं। हालांकि लालू यादव के छोटे बेटे तेजस्वी ने देश और बिहार की जनता को गणतंत्र दिवस की बधाई दी।

तेजस्वी ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। आज का यह पावन दिन महान स्वतंत्रता सेनानियों, देशभक्तों, संविधान निर्माताओं और अमर शहीदों को स्मरण कर उन्हें धन्यवाद कहने का दिन है। आज गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर समस्त वीरों को सादर नमन के साथ श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं जिन्होंने अपनी जान की कुर्बानी देकर हमें आजादी दिलाई तथा देश की एकता व अखंडता को बनाए रखने में अपना सर्वस्व बलिदान दिया।

तेजस्वी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, एनडीए सरकार की विघटनकारी सामाजिक, आर्थिक और संविधान विरोधी अलोकतांत्रिक नीतियों के कारण देश के वर्तमान हालात चिंतनीय हैं। संविधान लागू होने के दशकों बाद संविधान एवं लोकतंत्र को समृद्ध करने की बजाय मौजूदा एनडीए सरकार इसे कमजोर करने वाले कार्य कर रही है। वे फ़ासीवादी ताक़तें जिनका देश की आज़ादी में कहीं कोई योगदान नहीं हैं वे संविधान की मूल भावना पर प्रहार कर रहे हैं। संविधान की उद्देशिका को बदलने का प्रयास किया जा रहा है।

नेता प्रतिपक्ष ने आगे लिखा, त्याग, बलिदान, यत्न, संघर्ष एवं समर्पण से भरे कर्तव्य-पथ पर अग्रसर होकर आजादी के दीवाने हमारे पुरखों ने हमें यह आदर्श जनतांत्रिक व्यवस्था सौंपी है। आइए, हम सभी मिलकर प्रतिज्ञा ले कि हम सब इस महान देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखेंगे तथा अपने सकारात्मक प्रयासों एवं योगदान से अपने पुरखों के संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष लोकतांत्रिक भारत के स्वप्न को साकार कर, देश की प्रगति-समृद्धि में बढ़-चढ़ योगदान करते रहेंगे

Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
10 सितंबर 2026, 7:05 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
10 सितंबर 2026, 6:44 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
10 सितंबर 2026, 6:30 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
10 सितंबर 2026, 6:12 PM
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
10 सितंबर 2026, 5:58 PM