तेजस्वी यादव के कार्यकारी अध्यक्ष बनने पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बोलीं- "कठपुतली बने शहजादा" की ताजपोशी मुबारक

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को RJD का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। पटना के होटल मौर्य में RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भोला यादव ने प्रस्ताव रखा, जिसपर सभी नेताओं ने सहमति जताई।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को RJD का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। पटना के होटल मौर्य में RJD की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में भोला यादव ने प्रस्ताव रखा, जिसपर सभी नेताओं ने सहमति जताई।

बैठक में लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती, संजय यादव समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद हैं। इस बैठक में बिहार चुनाव में मिली हार भी चर्चा जारी है। साथ ही भविष्य की दिशा और आगे की रणनीति पर मंथन हो रहा है।

लालू प्रसाद के बाद अब आरजेडी के सभी फैसले तेजस्वी यादव ही करेंगे। तेजस्वी की ताजपोशी पर उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने तीखा तंज किया है और उन्हें घुसपैठियों के हाथ की कठपुतली बता दिया है।

रोहिणी आचार्य ने एक्स पर लिखा, “सियासत के शिखर - पुरुष की गौरवशाली पारी का एक तरह से पटाक्षेप , ठकुरसुहाती करने वालों और " गिरोह - ए - घुसपैठ " को उनके हाथों की "कठपुतली बने शहजादा" की ताजपोशी मुबारक”।

दरअसल, बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लालू परिवार के बीच चल रही खींचतान उभरकर सामने आई थी। चुनाव से पहले जहां लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव को पार्टी और परिवार से बेदखल कर दिया गया तो वहीं चुनाव में हार का कारण पूछने पर लालू प्रसाद अपनी किडनी देकर नया जीवन देने वाली बेटी रोहिणी आचार्य को राबड़ी आवास से बाहर निकाल दिया गया। जिसके बाद रोहिणी ने लालू फैमिली से अपने सभी रिश्ते तोड़ दिए।



Trending News

बिहार बनेगा गन्ना आधारित उद्योगों का नया केंद्र, राष्ट्रीय मंच पर गूंजी नई निवेश नीति, राज्य में 25 नई चीनी मिलों की स्थापना का लक्ष्य
10 सितंबर 2026, 7:05 PM
कस्तूरबा गांधी छात्रावास: गुटबाजी के चक्कर में जल रही बच्चियों की रोटी? जानिए क्या है वायरल तस्वीरों का पूरा सच
10 सितंबर 2026, 6:44 PM
'परिवारवाद' और 'भ्रष्टाचार' की राजनीति का सच फिर सामने आया, लालू परिवार पर आरोप तय: संजय सरावगी
10 सितंबर 2026, 6:30 PM
बख्तियारपुर का नाम 'नीतीशपुर', मांझी के समर्थन में उतरी बीजेपी, PM मोदी तक पहुंचेगी बात
10 सितंबर 2026, 6:12 PM
पुलिस को देखकर लगा भागने, लूट व चोरी के 53 ग्राम सोना जैसे धातु के आभूषण बरामद, ये भी जब्त
10 सितंबर 2026, 5:58 PM