'इसको काम के लिए बनाए थे..आयबे नहीं करते थे' उमेश कुशवाहा के घर पहुंचे नीतीश कुमार का बयान वायरल

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के घर पहुंचे। हाजीपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अपने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के घर निजी कार्यक्रम में शामिल हुए।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : May 26, 2026, 7:18:00 PM

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के घर पहुंचे। हाजीपुर में पूर्व मुख्यमंत्री अपने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा के घर निजी कार्यक्रम में शामिल हुए। जहां नीतीश कुमार ने अपनी पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

हाजीपुर में लोगों को संबोधित करते हुए नीतीश कुमार का एक चुटीला  अंदाज देखने को मिला। एक तरफ जहां अपने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा का तारीफ कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर फटकार भी लगा रहे हैं। 

संबोधन के दौरान नीतीश कुमार ने जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष की ओर इशारा करते हुए कहा कि इसको हम काम करने के लिए बनाए थे तो यह आयबे नहीं करते थे। फिर दुबारा बनाए है ई कोई मामूली बात है।  पूरे बिहार के लिए बढ़िया है। आप बहुत आगे बढ़ियेगा, इधर उधर मत करिएगा। 

जैसे ही नीतीश कुमार ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा को कहा कि आप बहुत आगे बढ़ियेगा, इतना सुनते ही प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने नीतीश कुमार के सामने सर झुकाकर हाथ जोड़कर प्रणाम किया। फिर क्या था नीतीश कुमार ने तेज आवाज में प्रदेश अध्यक्ष को कहा कि ऐ हाथ जोड़कर प्रणाम करो, सामने बैठे लोगों से कहा कि फिर दुबारा बनाए है ई कोई मामूली बात है।  पूरे बिहार के लिए बढ़िया है। आप बहुत आगे बढ़ियेगा। 

बता दे कि इस कार्यक्रम में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा और उनकी पार्टी के दो स्थानीय विधायक सिद्धार्थ पटेल और महेंद्र राम शामिल हुए। इसके अलावा सभी नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।