निशांत कुमार ने JDU जॉइन की, बोले– पापा पर भरोसा रखें, 20 साल के काम को आगे बढ़ाऊंगा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आज औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) ज्वॉइन कर लिया।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Mar 08, 2026, 2:10:00 PM

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने आज औपचारिक रूप से जनता दल (यूनाइटेड) ज्वॉइन कर लिया। पटना के जदयू कार्यालय में निशांत कुमार ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की है। इस मौके पर जदयू के दिग्गज नेता वहां मौजूद रहे। श्रवण कुमार, संजय झा, बिजेंद्र यादव, विजय चौधरी समेत कई नेता वहां मौजूद थे।

पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने निशांत को पार्टी की सदस्यता दिलाई। ललन सिंह ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाया। पार्टी की सदस्यता लेने के बाद निशांत ने ललन सिंह और संजय झा के पैर छुए।

निशांत ने कहा, 'मैं पार्टी के लिए मेहनत से काम करूंगा। मेरे पिताजी ने 20 साल में जो काम किए हैं, मैं उन्हें आगे बढ़ाऊंगा। राज्यसभा जाने का फैसला मेरे पिताजी का है। बिहार की जनता और देश की जनता से अपील करता हूं कि पिताजी पर विश्वास बनाए रखें।'

इससे पहले निशांत में अपने पिता नीतीश की स्टाइल में हाथ जोड़कर सभी का अभिवादन किया। वे सफेद कुर्ते और क्रॉक्स चप्पल में पहुंचे