MLC Election Results : पटना स्नातक से नीरज कुमार चुनाव जीते

उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 28 विधान परिषद (MLC) सीटों पर हुए चुनावों के बाद अब नतीजे आ रहे हैं। बिहार की चार शिक्षक सीटों के नतीजों में राजद (पटना), बीजेपी (तिरहुत), जन सुराज (दरभंगा) और निर्दलीय (सारण) ने जीत हासिल की

पटना : उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और महाराष्ट्र की 28 विधान परिषद (MLC) सीटों पर हुए चुनावों के बाद अब नतीजे आ रहे हैं। बिहार की चार शिक्षक सीटों के नतीजों में राजद (पटना), बीजेपी (तिरहुत), जन सुराज (दरभंगा) और निर्दलीय (सारण) ने जीत हासिल की, जबकि स्नातक सीटों पर मतगणना जारी है लेकिन पटना स्नातक से जदयू के नीरज कुमार ने जीत दर्ज कर ली है। केवल औपरचारिक ऐलान होना बाकी है।

स्नातक निर्वाचन क्षेत्र

1. पटना - नीरज कुमार (JDU) - जीते

2. दरभंगा - सर्वेश कुमार (BJP) - आगे

3. तिरहुत - बंशीधर ब्रजवासी (निर्दलीय) - आगे

4. कोसी - एनके यादव (BJP) - आगे

सवाल उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब मिला - नीरज कुमार

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से अपनी जीत लगभग तय होने के बाद जदयू उम्मीदवार नीरज कुमार ने कहा कि जनता के इस जनादेश ने नीतीश कुमार के नेतृत्व पर सवाल उठाने वालों को मुंहतोड़ जवाब दे दिया है, जिससे साफ हो गया है कि राजनीति में धनबल और बाहुबल की कोई जगह नहीं है। बाहुबली अनंत सिंह पर करारा हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि ये लोग कोई स्वामी सहजानंद सरस्वती या महापुरुष नहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे 'रसगुल्ला' नहीं बल्कि आने वालों को चाय पिलाते हैं और मोकामा में आगे होने वाले संभावित विधानसभा उपचुनाव में भी वे अपराध के खिलाफ अपने स्टैंड पर कायम रहते हुए एनडीए के अधिकृत उम्मीदवार के लिए मजबूती से प्रचार करेंगे।