बिहार विधानसभा का तीसरा दिन: नीट छात्रा मामले पर सदन में हंगामे के आसार

बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सदन में अपनी बात रख सकते हैं।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Karishma Singh
Updated at : Feb 05, 2026, 10:26:00 AM

बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है। आज विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज सदन में अपनी बात रख सकते हैं। विधानसभा में आज अल्पसूचित और तारांकित प्रश्नों के उत्तर लिए जाएंगे। आज भी विधानसभा के अंदर विपक्ष का हंगामा देखने को मिल सकता है। जहानाबाद की रहने वाली नीट छात्रा की पटना में हुई मौत के मुद्दे पर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा देखने को मिल सकता है। 

 बता दें कि इस मामले में पटना पुलिस ने अब कहा है कि नीट छात्रा के परिजन पूरे मामले में केस नहीं दर्ज कराना चाहते थे। हालांकि, परिजनों ने पुलिस के दावों को बेबुनियाद बताया है।

सदन की कार्यवाही 11 बजे से शुरू होगी। बता दें कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इससे पहले सभी एनडीए विधायकों को विधानसभा की कार्यवाही के दौरान सदन में मौजूद रहने का निर्देश दिया था। इधर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में पटना में महागठबंधन के विधायकों की भी बैठक हुई थी। इस बैठक में सदन के अंदर सरकार को घेरने की रणनीति बनी थी।