गाड़ी छोड़ ट्रेन से जमुई निकले मंत्री संजय सिंह, प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली यात्रा, पेट्रोल-डीजल बचाने की अपील

बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के मंत्री संजय सिंह ने सड़क मार्ग से जाने के बजाय ट्रेन से यात्रा करने का निर्णय लिया। जमुई जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद आज उन्होंने अपनी पहली आधिकारिक यात्रा शुरू की।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : May 19, 2026, 11:22:00 AM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा देने एवं पेट्रोल-डीजल की बचत करने के आह्वान को साकार करने में बिहार सरकार जुटी है। तमाम मंत्री अपने काफिले की गाड़ियां कम कर रहे हैं। वहीं इस बीच बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED) के मंत्री संजय सिंह ने सड़क मार्ग से जाने के बजाय ट्रेन से यात्रा करने का निर्णय लिया। जमुई जिले का प्रभारी मंत्री बनाए जाने के बाद आज उन्होंने अपनी पहली आधिकारिक यात्रा शुरू की। 

बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (PHED)मंत्री संजय सिंह जमुई जाने के लिए सड़क मार्ग के बजाय ट्रेन से यात्रा करने का निर्णय लिया है। उन्हें जमुई जिले का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है, आज अपनी प्रथम यात्रा पर जमुई के लिए रवाना हुए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश में पेट्रोल और डीजल की बचत व पर्यावरण संरक्षण के लिए किए गए आह्वान का पालन करते हुए मंत्री संजय सिंह ने सादगी और मितव्ययिता का एक बड़ा उदाहरण प्रस्तुत किया है। ट्रेन यात्रा के दौरान मंत्री संजय सिंह ने कहा कि ईंधन की बचत करना और आम नागरिक की तरह सुलभ यात्रा करना न केवल समय की मांग है, बल्कि जन-प्रतिनिधियों का कर्तव्य भी है।

जमुई पहुंचकर मंत्री जिला प्रशासन के साथ उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे और जिले में चल रही PHED की जन-कल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे। बैठक में जिले में चल रही लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की योजनाओं, पेयजल आपूर्ति, नल-जल योजना, जल संरक्षण कार्यों और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने की दिशा में चल रहे कार्यों की विस्तार से समीक्षा की जाएगी। बता दें कि इससे पहले बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने भी नजीर पेश की। उन्होंने पटना से जमुई का सफर ट्रेन से किया। वे पटना से वंदे भारत से जमुई के लिए रवाना हुए थे। वहीं वापसी की यात्रा भी वे जमुई से पटना तक ट्रेन से की।