सम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने वालों की आधिकारिक लिस्ट जारी, मंगल पांडेय का कटा टिकट, देखिए मंत्रियों की पूरी लिस्ट

आज होने वाले कैबिनेट विस्तार से पहले सम्राट मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले मंत्रियों की फाइनल और आधिकारिक लिस्ट सामने आ गयी है। सम्राट कैबिनेट विस्तार में आज कुल 32 लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : May 07, 2026, 11:39:00 AM

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार का पहला बड़ा मंत्रिमंडल विस्तार होने जा रहा है। आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में भव्य समारोह में मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। आज होने वाले कैबिनेट विस्तार से पहले सम्राट मंत्रिपरिषद में शामिल होने वाले मंत्रियों की फाइनल और आधिकारिक लिस्ट सामने आ गयी है। सम्राट कैबिनेट विस्तार में आज कुल 32 लोग मंत्री पद की शपथ लेंगे। वहीं मंत्रिमंडल विस्तार में मंगल पांडेय का टिकट कट गया है। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह समेत NDA के कई वरिष्ठ नेता शामिल हो रहे हैं।

बीजेपी से बनने वाले मंत्रियों में राम कृपाल यादव, केदार गुप्ता,  नीतीश  मिश्रा, मिथलेश तिवारी, रमा निषाद , विजय कुमार सिन्हा, दिलीप जायसवाल, प्रमोद चंद्रवंशी, लखविंदर पासवान, संजय टाइगर, इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, नंद किशोर राम, रामचंद्र प्रसाद और अरुण शंकर प्रसाद का नाम शामिल है। 

वहीं JDU से बनने वाले मंत्री में निशांत कुमार, श्रवण कुमार, मदन सहनी, लेसी सिंह, श्वेता गुप्ता, भगवान सिंह कुशवाहा, दामोदर रावत, बुलो मंडल, सुनील कुमार, शीला मंडल, रत्नेश सदा, जमा खान और अशोक चौधरी का नाम शामिल हैं। इसी तरह LJP(रामविलास) के संजय पासवान, संजय सिंह मंत्री बनेंगे जबकि HAM के मंत्री संतोष सुमन होंगे और RLM के मंत्री दीपक प्रकाश होंगे।

वहीं बिहार मंत्रिमंडल विस्तार में इस बार कई नए चेहरों को मौका मिलने जा रहा है। इनमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार और शिवहर से विधायक डॉ. श्वेता गुप्ता के नाम की खूब चर्चा है।   जेडीयू की ओर से निशांत कुमार, बुलो मंडल और श्वेता गुप्ता पहली बार मंत्री पद की शपथ लेंगे।  वहीं, बीजेपी कोटे से मिथिलेश तिवारी, रामचंद्र प्रसाद, नंद किशोर राम और इंजीनियर शैलेंद्र कुमार को पहली बार मंत्रिमंडल में शामिल किया जा रहा है।

सम्राट मंत्रिमंडल की लिस्ट

बीजेपी कोटे के मंत्रियों की लिस्ट 

1.राम कृपाल यादव, 2.केदार गुप्ता, 3.नीतीश मिश्रा, 4.मिथलेश तिवारी, 5.रमा निषाद, 6.विजय कुमार सिन्हा, 7.दिलीप जायसवाल, 8.प्रमोद चंद्रवंशी, 9.लखविंदर पासवान, 10.संजय टाइगर, 11.इंजीनियर कुमार शैलेन्द्र, 12.नंद किशोर राम, 13.रामचंद्र प्रसाद, 14.अरुण शंकर प्रसाद

जदयू  कोटे के मंत्रियों की लिस्ट 

1.निशांत कुमार, 2.श्रवण कुमार, 3.मदन सहनी, 4.लेसी सिंह, 5.श्वेता गुप्ता, 6.भगवान सिंह कुशवाहा, 7.दामोदर रावत, 8.बुलो मंडल, 9.सुनील कुमार, 10.शीला मंडल, 11.रत्नेश सदा, 12.जमा खान

LJP (RV) से ये बनेंगे मंत्री

1.संजय पासवान

2.संजय सिंह

हम से-1.संतोष सुमन, RLM से-1.दीपक प्रकाश