'बाबा हमारा राजनीतिक देख लीजिएगा' तेज प्रताप यादव और बाबा बागेश्वर का वीडियो कॉल वायरल

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। तेज प्रताप का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बाबा बागेश्वर के साथ नजर आ रहे हैं।

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Amit Kumar
Updated at : Apr 28, 2026, 12:00:00 PM

राजद सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव एक बार फिर चर्चा में हैं। तेज प्रताप का सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह बाबा बागेश्वर के साथ नजर आ रहे हैं। इस वीडियो में तेज प्रताप यादव अपने राजनीतिक भविष्य की बात भी कर रहे हैं। 

दरअसल तेज प्रताप यादव और बाबा बागेश्वर का एक वीडियो सामने आया है, जहां दोनों वीडियो कॉल पर बात कर रहे हैं।  तेज प्रताप यादव बाबा बागेश्वर धाम के नाम से मशहूर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से राजनीतिक भविष्य के बारे में पूछ रहे हैं।  इस पर बाबा कहते हैं कि आप आइए मिलकर बताएंगे। 

तेज प्रताप यादव वीडियो कॉल पर बाबा बागेश्वर से कहते हैं मेरा थोड़ा राजनीतिक भविष्य देख लीजिए. इस पर धीरेंद्र शास्त्री जवाब देते हैं कि ''हां, बिल्कुल पक्का, हम और आप बैठेंगे जब आप यहां आएंगे।'' इसके बाद तेज प्रताप यादव कहते हैं-जी, साथ बैठेंगे।

बता दें कि इससे पहले साल 2023 में तेज प्रताप यादव ने बाबा बागेश्वर के बिहार आने का विरोध किया था। साल 2023 में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के पटना के नौबतपुर में कथा कार्यक्रम का उन्होंने खुलकर विरोध किया था। तेज प्रताप ने कहा था कि बिहार गांधी और बुद्ध की धरती है, यहां किसी भी हाल में सांप्रदायिक तनाव फैलाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। वहीं हाल ही में तेज प्रताप यादव और जनसुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर की मुलाकात भी काफी चर्चा में रहा था।