पश्चिम बंगाल, असम, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव के बाद वोटों की गिनती जारी है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ऐतिहासिक जीत हासिल करती नजर आ रही है। ताजा रुझानों के अनुसार बंगाल में अबकी बार भाजपा सरकार का पार्टी का सपना साकार हो गया है। भाजपा ने ममता बनर्जी की टीएमसी को बड़ा झटका दिया है। पश्चिम बंगाल में भाजपा 191 सीटों से आगे चल रही है। इस ऐतिहासिक जीत पर बिहार के सीएम सम्राट चौधरी गदगद हैं और कहा कि जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है।
दरअसल बंगाल में भाजपा ने वो कर दिखाया है, जिसका उसने सालों से सपना देखा था। पश्चिम बंगाल में भाजपा प्रचंड जीत हासिल करती दिख रही है। बंगाल चुनाव रिजल्ट में भारतीय जनता पार्टी 200 के आंकड़े को छूने के करीब है. पश्चिम बंगाल में भाजपा अभी 191 सीटों पर आगे चल रही है. ममता बनर्जी की टीएमसी 94 सीटों पर आगे चल रही है। अगर यह ट्रेंड नतीजों में बदलते हैं तो फिर भाजपा की बंगाल में यह प्रचंड जीत होगी।
पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बंगाल की जनता को धन्यवाद दिया है और लिखा है-जहां पैदा हुए श्यामा प्रसाद मुखर्जी, वो बंगाल हमारा है। पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देने के लिए बंगाल की जागरूक और राष्ट्रनिष्ठ जनता का हृदय से कोटि-कोटि अभिनंदन। भारत माता की जय!
बीते 12 साल से केंद्र में मोदी सरकार होने और कई नए राज्यों में सरकार बनाने के बाद भी एक मात्र बंगाल ही वो राज्य था, जहां BJP अभी तक जीत नहीं सकी थी। बंगाल में बीजेपी की इस ऐतिहासिक जीत पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि बंगाल की जनता ने TMC के कुशासन के खिलाफ मत दिया है। घुसपैठियों के प्रति जो उनका विशेष प्रेम था, उसके ऊपर वोट दिया है। वहां के छात्रों, नौजवान के पास जॉब नहीं था, इसके लिए उन्होंने वोट दिया है।
बता दें कि बंगाल चुनाव रिजल्ट के रुझानों में अभी भाजपा 191 सीटों पर आगे है। टीएमसी 94 सीटों पर है। कांग्रेस अभी एक सीट पर आगे है। पश्चिम बंगाल में बहुमत का आंकड़ा 147 सीट है। वहीं तमिलनाडु में एक्टर विजय की टीवीके की सुनामी आ गई है। डीएमके और एआईडीएमके को अकेली टीवीके ने पानी पिला दिया है। थलापति विजय की टीवीके 108 सीटों पर आगे चल रही है। DMK 56 तो AIDMK 51 सीटों पर आगे है। तमिलनाडु में 234 सीटें हैं, जहां बहुमत का आंकड़ा 118 है।
विधानसभा चुनाव रिजल्ट का हाल
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव परिणाम
टीएमसी- 95
भाजपा- 191
कांग्रेस- शून्य
तमिलनाडु विधानसभा चुनाव रिजल्ट
डीएमके- 62
एआईडीएमके- 67=4
टीवीके-108
केरल इलेक्शन रिजल्ट
एलडीएफ- 37
यूडीएफ- 99
एनडीए- 2
असम विधानसभा चुनाव रिजल्ट
बीजेपी- 100
कांग्रेस- 23
पुडुचेरी चुनाव रिजल्ट
भाजपा प्लस- 22
कांग्रेस प्लस- 5